मुंबई नेस्को कॉन्सर्ट केस: महाराष्ट्र सरकार ने HC को बताया- इसके पीछे काम कर रहा है बहुत बड़ा सिंडिकेट

मुंबई नेस्को कॉन्सर्ट केस: महाराष्ट्र सरकार ने HC को बताया- इसके पीछे काम कर रहा है बहुत बड़ा सिंडिकेट मुंबई नेस्को कॉन्सर्ट केस: महाराष्ट्र सरकार ने HC को बताया- इसके पीछे काम कर रहा है बहुत बड़ा सिंडिकेट


बॉम्बे हाई कोर्ट

मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को ग्राउंड में हुए कॉन्सर्ट ड्रग्स मामले ने बड़ा कानूनी रूप ले लिया है, जहां महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाई कोर्ट में इसे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का हिस्सा बताया है. सरकारी वकील शिशिर हिरे ने अदालत में तर्क देते हुए कहा कि यह मामला केवल शुरुआत है और ड्रग माफियाओं के विशाल जाल का ‘टिप ऑफ द आइसबर्ग’ है. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के प्रमाण सामने आए हैं.

ड्रग्स ओवरडोज के कारण दो छात्रों की हुई थी मौत

सरकार ने इस मामले को गंभीर बताते हुए आशंका जताई कि ड्रग माफिया राज्य को “उड़ता महाराष्ट्र” बनाने की साजिश में लगे हुए हैं. दरअसल, इसी कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज के कारण दो छात्रों की मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्यक्रम के सह-आयोजक ‘नेस्को लाइव इवेंट्स’ कंपनी के उपाध्यक्ष बालकृष्ण कुरूप और मैनेजर सनी जैन को गिरफ्तार किया.

दोनों आरोपियों ने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल कर खुद को निर्दोष बताया है, लेकिन राज्य सरकार ने उनकी जमानत का कड़ा विरोध किया है. सरकार का कहना है कि इस तरह के गंभीर और हाई-प्रोफाइल मामले में आरोपियों को राहत देने से जांच प्रभावित हो सकती है. फिलहाल इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई जारी है, जहां सरकारी और बचाव पक्ष के बीच बहस आगे भी जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें : मिशन बंगाल सफल, अब बीजेपी का मिशन पंजाब, अमित शाह ने संभाली कमान; क्या है पूरा प्लान? समझिए





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *