सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल का लेटेस्ट वीडियो वायरल, वहीं आंखें और वहीं चेहरा देख फैंस बोले- SSR का छोटा भाई | Sushant Singh Rajput lookalike Latest video viral on his death anniversary fans calls SSR younger brother

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल का लेटेस्ट वीडियो वायरल, वहीं आंखें और वहीं चेहरा देख फैंस बोले- SSR का छोटा भाई | Sushant Singh Rajput lookalike Latest video viral on his death anniversary fans calls SSR younger brother सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल का लेटेस्ट वीडियो वायरल, वहीं आंखें और वहीं चेहरा देख फैंस बोले- SSR का छोटा भाई | Sushant Singh Rajput lookalike Latest video viral on his death anniversary fans calls SSR younger brother

नई दिल्ली:

Sushant Singh Rajput lookalike: 14 जून 2020 का वो दिन जब बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर ने फैंस ही नहीं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया था. पूरा देश पवित्र रिश्ता फेम एक्टर की मौत की खबर से सदमे में थे. हालांकि उनके जाने के 6 साल बाद भी उनके फैंस उन्हें लगातार याद करते हैं. इसी बीच इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हूबहू सुशांत सिंह राजपूत जैसा दिखने वाले एक इन्फ्लुएंसर का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे देखने के बाद फैंस कह रहे हैं कि वह सुशांत सिंह राजपूत का छोटा भाई है. 

सुशांत सिंह के हमशक्ल का वीडियो

अयान दोनिम नाम के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें वह अलग अलग आउटफिट में पोज देता हुआ नजर आ रहा है. एक यूजर ने लिखा, एसएसआर का छोटा भाई. दूसरे यूजर ने लिखा, पवित्र रिश्ता का मानव. तीसरे यूजर ने लिखा, धमाकेदार कमबैक. इसके अलावा फैंस ने हार्ट इमोजी शेयर की है. हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस लड़के को एआई बता रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 70 साल पुराना आइकॉनिक गाना, किशोर कुमार ने 21 बार बदली आवाज, बना 50s का एवरग्रीन सॉन्ग

सुशांत की बहन श्वेता कीर्ति ने दी श्रद्धांजलि

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर सुशांत सिंह की एक तस्वीर शेयर की और उसके साथ कैप्शन में लिखा, ”छह साल का समय बीत चुका है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी यादें समय के साथ और भी गहरी होती जाती हैं. जब मैं आज अपने भाई के बारे में सोचती हूं, तो मेरे मन में यह विचार नहीं आता कि उन्होंने दुनिया को कैसे छोड़ा, बल्कि यह सोचती हूं कि उन्होंने अपनी जिंदगी किस तरह जी. उसमें बच्चों जैसी जिज्ञासा थी. वह हमेशा नई चीजें जानने और समझने के लिए उत्सुक रहता था. उन्हें सितारों, ब्रह्मांड और इंसानी दिमाग के रहस्यों के बारे में जानना बेहद पसंद था. वह एक ऐसे इंसान थे जो लगातार सीखना चाहते थे और दुनिया को अलग नजरिए से देखते थे. 

यहां देखें पोस्ट

आगे उन्होंने लिखा, “सुशांत हर व्यक्ति के साथ सम्मान और गरिमा के साथ पेश आते थे. उन्होंने लोगों को यह सिखाया कि सफलता तभी मायने रखती है जब उसके साथ दया, संवेदनशीलता और दूसरों के प्रति सम्मान भी जुड़ा हो. केवल नाम और प्रसिद्धि हासिल कर लेना ही जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि नहीं होती. समय के साथ मुझे एक बहुत सुंदर बात समझ में आई है कि प्यार कभी समय की सीमाओं में नहीं बंधता. किसी व्यक्ति का शरीर भले ही हमारे बीच न रहे, लेकिन उसकी सोच, उसके अच्छे काम और उसका प्रभाव हमेशा लोगों के जीवन में बना रहता है. सुशांत भी आज अपने विचारों और प्रेरणा के जरिए लाखों लोगों के दिलों में जिंदा हैं. जब कोई व्यक्ति गुस्से की जगह दया को चुनता है, अज्ञानता की जगह सीखने का रास्ता अपनाता है, निराशा की जगह उम्मीद को महत्व देता है और दूसरों को परखने की बजाय उनसे प्रेम करता है, यही सुशांत को सच्ची श्रद्धांजलि देने का सबसे अच्छा तरीका है.” 

सुशांत सिंह राजपूत के बारे में 

21 जनवरी 1986 में जन्मे सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के जाने माने एक्टर थे, जिन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. सुशांत सिंह राजपूत ने एकता कपूर के टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने मानव का किरदार निभाया और पॉपुलैरिटी हासिल की. जबकि इस शो को बीच में छोड़कर उन्होंने बॉलीवुड की ओर रुख किया. 2013 में काई पो चे से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016), केदारनाथ (2018), सोनचिरैया, छिछोरे (2019) और आखिरी फिल्म दिल बेचारा (2020) से अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता. लेकिन 34 साल की उम्र में 14 जून 2020 को उन्होंने कथित सुसाइड कर लिया, जिसके चलते काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई. 

ये भी पढ़ें- डिम्पल कपाड़िया ने 30 साल पहले ठुकराई थी दामाद अक्षय कुमार की फिल्म, चार गुना ज्यादा की थी कमाई






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *