राम मंदिर के बाद अब मथुरा के कृष्ण मंदिर में भी चंदा चोरी पर रार, फलाहारी महाराज ने सीएम से की CBI जांच की मांग | Donation Scam After the Ram Mandir, a row has now erupted over the theft of donations at the Krishna temple in Mathura; Falahari Maharaj has demanded a CBI probe from the CM

img राम मंदिर के बाद अब मथुरा के कृष्ण मंदिर में भी चंदा चोरी पर रार, फलाहारी महाराज ने सीएम से की CBI जांच की मांग | Donation Scam After the Ram Mandir, a row has now erupted over the theft of donations at the Krishna temple in Mathura; Falahari Maharaj has demanded a CBI probe from the CM


Karishna Temple Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब कान्हा की नगरी मथुरा से एक बड़ा विवाद सामने आ गया है. श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन से जुड़े याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने सीधे मंदिर प्रबंधन को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है. दिनेश फलाहारी ने मंदिर के दान, चढ़ावे और आभूषणों को लेकर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. मामला यहीं नहीं रुका, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने खून से पत्र लिखकर इस पूरे मामले की सीबीआई (CBI) जांच कराने की मांग कर डाली है.

इन तीखे आरोपों के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान का प्रबंधन भी बैकफुट से निकलकर फ्रंटफुट पर आ गया है. संस्थान के पदाधिकारियों ने मीडिया के सामने आकर न केवल इन आरोपों को ‘झूठा और बेबुनियाद’ बताया, बल्कि दिनेश फलाहारी के खिलाफ थाना गोविंद नगर में बकायदा एक शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

 ‘दिनेश फलाहारी ने मांगी थी 10-20 लाख की चौथ’

संस्थान पर लगे दाग को धोते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के उप प्रबंधक अनुराग पाठक ने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि दिनेश फलाहारी की ओर से लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत हैं. पाठक ने संस्थान की पारदर्शिता का हवाला देते हुए कहा कि हमारे यहां दान और चढ़ावे की गिनती की एक बेहद सख्त और फुलप्रूफ व्यवस्था है. जहां भी दान की गिनती होती है, वह पूरा हिस्सा सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की निगरानी में रहता है. वहां काम करने वाले कर्मचारियों के आने और जाने की कड़ी चेकिंग की जाती है. ऐसे में हेरफेर की कोई गुंजाइश ही नहीं है.उन्होंने याचिकाकर्ता की नीयत पर सवाल उठाते हुए एक बड़ा आरोप लगाया कि उन्होंने कुछ दिन पहले दिनेश फलाहारी संस्थान में आए थे और उन्होंने 10 से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. उस समय प्रबंधन ने उनकी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन अब वह झूठे आरोप लगाकर ट्रस्ट की छवि को दुनिया भर में बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.

 ‘सस्ती लोकप्रियता के लिए खून से लिखते हैं पत्र’

वहीं, दूसरी तरफ श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) विजय बहादुर ने भी दिनेश फलाहारी पर तीखा तंज कसा. माथे पर लाल टीका लगाए, परिसर के गार्डन में खड़े होकर विजय बहादुर ने कड़े शब्दों में कहा कि दिनेश फलाहारी को ‘सस्ती लोकप्रियता’ हासिल करने की बीमारी है. श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के उप प्रबंधक प्रबंधक अनुराग पाठक ने सवाल उठाते हुए कहा है कि ये आए दिन सनसनी फैलाने के लिए कभी भी खून से पत्र लिखने लगते हैं. समझ नहीं आता कि ये इतना खून लाते कहां से हैं? अगर उन्हें दान व्यवस्था को लेकर कोई शंका या संदेह था, तो वो सीधे प्रबंधन के पास आकर बात कर सकते थे. उनकी हर शंका का सीधा समाधान किया जाता.

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Donation Scame: जांच के लिए अयोध्या पहुंची SIT की टीम, पूरे खेल के पीछे छिपे चेहरे होंगे बेनकाब ?

PRO ने आगे चुनौती देते हुए कहा कि संस्थान को किसी भी प्रकार की जांच से कोई परहेज नहीं है, चाहे तो जांच करा ली जाए. उन्होंने दावा किया कि जितनी पारदर्शी और बेहतर व्यवस्था श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर है, वैसी देश के किसी अन्य धार्मिक स्थल पर देखने को नहीं मिलेगी. विजय बहादुर ने आरोप लगाया कि दिनेश फलाहारी ने ऐसे झूठे आरोप लगाकर देश के करोड़ों हिंदू समाज को भ्रमित और आहत करने का काम किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का भाई, बहन को बताया शातिर

लेखक के बारे में

मोहम्मद इफ्तेखार अहमद

सीनियर सब एडिटर

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय से 2008 में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद लगातार मेनस्ट्रीम मीडिया से जुड़े हुए हैं. वॉच न्यूज टीवी चैनल से क…
और पढ़ें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *