‘माफ‍ियाओं को म‍िट्टी में म‍िलाया’, महोबा में बोले सीएम योगी- बुंदेलखंड की तोप-मिसाइलों से थर्राया पाकिस्तान | cm yogi adityanath mahoba visit attacks on opposition said mafia ko mitti me mila diya

img पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए 12 श्रेणियों में दिए गए 'देवऋषि नारद पुरस्कार' | Devrishi Narad Awards Honour Excellence In Journalism Across 12 Categories


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोबा को 697 करोड़ रुपये की 88 विकास परियोजनाओं की सौगात दी है. 13 साल बाद गोरखगिरी पहुंचे सीएम योगी ने यहां रोपवे बनाने और इसे एडवेंचर टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की घोषणा की. साथ ही उन्होंने माफियाओं पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बुंदेलखंड में बनने वाली तोप-मिसाइलों से पाकिस्तान और दुष्मन थर्रा रहा और यहां के देशावरी पान को पहचान और बीडा के जरिए क्षेत्र को वैश्विक पहचान मिलेगी. सीएम योगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बुंदेलखंड में भूमाफिया, खनन माफिया और वन माफिया हावी थे, जिन्हें अब मिट्टी में मिला दिया गया है. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महोबा दौरा बुंदेलखंड के विकास और विरासत को नई ऊंचाई देने वाला रहा. सीएम ने यहां करीब 697 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. 13 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद गोरखगिरि पर्वत पहुंचे मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और इस ऐतिहासिक स्थल को एडवेंचर टूरिज्म और रोपवे से जोड़ने का बड़ा एलान किया. 

सीएम ने महोबा की शौर्य गाथाओं को याद क‍िया 

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने महोबा की शौर्य गाथाओं को याद किया. उन्होंने कहा कि आल्हा-ऊदल की यह वीर भूमि और यहां का ग्रेनाइट पत्थर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा है. ऐतिहासिक देसावरी पान और चंदेल राजाओं के तालाबों का जिक्र करते हुए उन्होंने जल संरक्षण पर जोर दिया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से तालाबों की सिल्ट साफ कराने में सहयोग मांगा. 

 
व‍िपक्ष पर बोला तीखा हमला 

सीएम योगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बुंदेलखंड में भूमाफिया, खनन माफिया और वन माफिया हावी थे, जिन्हें अब मिट्टी में मिला दिया गया है. उन्होंने बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर में बनी तोप का उदाहरण देते हुए कहा कि रक्षा उत्पादन का यह केंद्र अब महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर और झांसी तक फैलेगा, जिससे यहां बनने वाले आधुनिक हथियार दुश्मनों को थर्रा देंगे. बुंदेलखंड में बनी तोप से पाकिस्तान भी थर्रा गया है. 

डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाई 

डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम ने अर्जुन सहायक परियोजना, केन-बेतवा लिंक और हर घर नल योजना का जिक्र किया, जिसने बुंदेलखंड की बहनों को पानी के संकट से मुक्ति दिलाई। बीडा के माध्यम से क्षेत्र को ग्लोबल इंडस्ट्रियल हब बनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने साफ किया कि युवाओं और अन्नदाताओं का शोषण करने वालों की अब खैर नहीं है, सरकार विकास और सुरक्षा के एजेंडे पर अडिग है. गरीब कल्याण को सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने कहा कि बेटियों की शादी के लिए सामूहिक विवाह योजना के तहत सहायता राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है. महोबा के साथ-साथ चित्रकूट, बांदा और हमीरपुर में भी विकास का यह पहिया तेजी से घूमेगा. 

लेखक के बारे में

Irfan Pathan

रिपोर्टर




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *