कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा | Kolkata Municipal Corporation renames Suhrawardy Avenue; it will now be known as Gopal Mukherjee Road

img कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा | Kolkata Municipal Corporation renames Suhrawardy Avenue; it will now be known as Gopal Mukherjee Road


कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलकर अब गोपाल मुखर्जी रोड कर दिया है. इस बात की जानकारी खुद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु सरकार ने एक्स पर पोस्ट कर दी है. उन्होंने लिखा है कि अब समय आ गया है कि पश्चिम बंगाल असली नायकों को याद करे, गलतियों को सुधारे और उन्हें सम्मान दे.

शुभेंदु अधिकारी ने लिखा, ‘मैं ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ के खास मौके पर कल कोलकाता नगर निगम द्वारा लिए गए उस ऐतिहासिक फैसले की तारीफ करता हूं, जो एक ऐतिहासिक गलती को सुधारने में अहम भूमिका निभाएगा. अब सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलकर गोपाल मुखर्जी रोड कर दिया जाएगा. दशकों तक हमारे शहर की एक मुख्य सड़क का नाम ऐसे व्यक्ति के नाम पर था, जिसने सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए मासूम नागरिकों के नरसंहार की साजिश रची और सरकारी ताकत का हथियार की तरह गलत इस्तेमाल किया. अब इसका नाम बदलकर गोपाल मुखर्जी के नाम पर रखा जा रहा है—वे निडर व्यक्ति जिन्होंने हजारों मासूमों की जान बचाने के लिए मुख्य रक्षक की भूमिका निभाई थी. इस तरह, एक सच्चे रक्षक और बचाने वाले को सम्मान देकर ऐतिहासिक न्याय बहाल किया जाएगा. अब समय आ गया है कि पश्चिम बंगाल असली नायकों को याद करे, गलतियों को सुधारे और उन्हें सम्मान दे.”

पश्चिम बंगाल सरकार के कुछ बड़े फैसले

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद से कई बड़े फैसले लिए गए हैं. हाल ही में पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की शुरुआत की गई है. पश्चिम बंगाल सरकार पुलिस में महिलाओं के लिए दो खास रिजर्व फोर्स शुरू करने जा रही है. इन बटालियनों का नाम बंगाल की महिला स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखा गया है. एक बटालियन का नाम मतांगिनी हाजरा और दूसरी का नाम रानी शिरोमणि बटालियन रखने की घोषणा की गई है. पीएम आयुष्मान योजना भी लागू कर दिया गया है. इस तरह से अब केंद्र की सभी योजनाएं पश्चिम बंगाल में भी लागू हो गई हैं.

ये भी पढ़ें-

बंगाल सरकार महिलाओं के लिए दो खास रिज़र्व फोर्स शुरू करेगी, मतांगिनी हाजरा और रानी राशमोनी बटालियन होंगे नाम

लेखक के बारे में

अखिलेश शर्मा

एक्ज़ीक्यूटिव एडिटर, NDTV इंडिया

पत्रकारिता में तीन दशक का अनुभव. राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक विषयों पर गहरी पकड़. BJP, संसद, सरकार से जुड़े विषयों पर पैनी नज़र. BBC वर्ल्ड सर्विस, आ…
और पढ़ें






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *