Dettol का ‘टॉक्सिक पुरुषों’ वाला विज्ञापन चीन में पड़ा भारी, चौतरफा घिरने के बाद कंपनी ने मांगी माफी | Dettol apologises after ad to clean up toxic men backfires in China

Dettol का 'टॉक्सिक पुरुषों' वाला विज्ञापन चीन में पड़ा भारी, चौतरफा घिरने के बाद कंपनी ने मांगी माफी | Dettol apologises after ad to clean up toxic men backfires in China Dettol का 'टॉक्सिक पुरुषों' वाला विज्ञापन चीन में पड़ा भारी, चौतरफा घिरने के बाद कंपनी ने मांगी माफी | Dettol apologises after ad to clean up toxic men backfires in China

ब्रिटिश हाइजीन ब्रांड डेटॉल (Dettol) को चीन में अपना एक नया विज्ञापन जारी करना बेहद भारी पड़ गया है. कंपनी ने दावा किया था कि यह विज्ञापन समाज में फैले लैंगिक भेदभाव और पुरुषों की रूढ़िवादी सोच पर चोट करने के लिए बनाया गया था, लेकिन दांव उलटा पड़ गया. चीनी सोशल मीडिया पर इस विज्ञापन को लेकर ऐसा जबरदस्त गुस्सा भड़का कि कंपनी को न सिर्फ इसे तुरंत हटाना पड़ा, बल्कि सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगनी पड़ी है.

यह पूरा विवाद डेटॉल के एक मल्टीपर्पज डिसइंफेक्टेंट के पांच मिनट लंबे विज्ञापन से शुरू हुआ. इसे एक ‘माइक्रो ड्रामा’ की तरह फिल्माया गया था, जिसकी शुरुआत में एक पुरुष को अपने लिए एक ऐसी पार्टनर ढूंढते हुए दिखाया जाता है जो साफ-सुथरी हो और ‘दूसरे पुरुषों से दूषित न हुई हो.’

विज्ञापन का ‘ट्विस्ट’

इस विज्ञापन के अंत में एक ट्विस्ट आता है, जहां उस पुरुष की नई गर्लफ्रेंड उसकी इस महिला विरोधी सोच का विरोध करती है और उससे रिश्ता तोड़ लेती है. इसी मोड़ पर ब्रांड की एंट्री होती है और डेटॉल को टॉक्सिक पुरुषों के खिलाफ एक समाधान के तौर पर पेश किया जाता है. इसमें कहा जाता है कि टॉक्सिक पुरुष भी बैक्टीरिया (कीटाणुओं) की तरह ही होते हैं.

कंपनी को लगा था कि इस संदेश से वह वाहवाही बटोरेगी, लेकिन चीनी इंटरनेट पर इसका बिल्कुल उलटा असर हुआ. विज्ञापन सामने आते ही लोग भड़क गए. चीनी सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि यह विज्ञापन महिलाओं को एक ‘वस्तु’ की तरह पेश करता है. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों ने चीनी प्लेटफॉर्म्स पर डेटॉल के प्रोडक्ट्स का बहिष्कार करने की मांग शुरू कर दी.

 डेटॉल ने मांगी सार्वजनिक माफी

भारी विरोध के बाद डेटॉल की पैरेंट कंपनी ‘रेकिट’ ने इस विज्ञापन को हटा लिया है. कंपनी ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा, “हम मानते हैं कि इस विज्ञापन से कई लोगों, विशेषकर महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं. विज्ञापन के कंटेंट को बनाने और उसकी समीक्षा करने में हमसे जो भी लापरवाही हुई है, हम उसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं.”

 इंटरनेट पर भड़का गुस्सा

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘वेइबो’ पर इस विज्ञापन को लेकर लोग जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. लोगों का गुस्सा इस बात पर है कि डेटॉल ने किसी इंसान की पवित्रता की तुलना अपने प्रोडक्ट की कीटाणु मारने की क्षमता से कैसे कर दी. वेइबो पर एक यूजर ने लिखा, “यह बेहद घटिया विज्ञापन है, इसने मुझे अवाक कर दिया है.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “मैं अब कभी डेटॉल का इस्तेमाल नहीं करूंगा, बाजार में और भी कई ब्रांड्स मौजूद हैं.”

यह भी पढ़ें: जिस घोड़े को यूरोप का समझती थी दुनिया, उसका ‘गॉडफादर’ निकला चीन, लाखों साल के Fossil DNA स्टडी में खुलासा




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *