Psycho Killer: छोटी-छोटी बातों से नाराज ‘सीरियल किलर ने एक-एक कर 8 लोगों को उतार दिया मौत के घाट, ‘दरिंदा, ऐसे बनाता था शिकार | Psycho Killer Killed 8 People in Balodabazar of Chhattisgarh Police arrested accused

Psycho Killer: छोटी-छोटी बातों से नाराज 'सीरियल किलर ने एक-एक कर 8 लोगों को उतार दिया मौत के घाट, 'दरिंदा, ऐसे बनाता था शिकार | Psycho Killer Killed 8 People in Balodabazar of Chhattisgarh Police arrested accused Psycho Killer: छोटी-छोटी बातों से नाराज 'सीरियल किलर ने एक-एक कर 8 लोगों को उतार दिया मौत के घाट, 'दरिंदा, ऐसे बनाता था शिकार | Psycho Killer Killed 8 People in Balodabazar of Chhattisgarh Police arrested accused

Psycho Killer Killed 8 People in Balaudabazar: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जिसने देश के बड़े-बड़े क्राइम थ्रिलर को भी पीछे छोड़ दिया है. दरअसल, कसडोल क्षेत्र के खर्वे गांव में पिछले तीन महीनों के भीतर एक के बाद एक हुई 8 मौतों की मिस्ट्री को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस के मुताबिक, गांव में खौफ का पर्याय बने एक ‘साइको किलर’ ने आपसी रंजिश, गाली गलौज, जमीन विवाद और तंत्र मंत्र के शक में इन सभी लोगों की बड़ी ही बेरहमी और शातिर तरीके से हत्या की थी.

इस सिलसिलेवार हत्याकांड का मुख्य आरोपी कोई और नहीं, बल्कि गांव का ही 46 वर्षीय रामसहाय जायसवाल है. पुलिस ने जब इस खौफनाक राज से पर्दा उठाया, तो पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया.

ग्रामीणों के एक आवेदन ने खोला राज

दरअसल, फरवरी से लेकर 14 मई 2026 के बीच खर्वे गांव में अचानक एक के बाद एक 8 लोगों की मौत हो गई. इतनी कम वक्त में इतनी मौतें होने से गांव वाले सहम गए. 6 जून को ग्रामीणों ने कसडोल के अनुविभागीय अधिकारी को एक आवेदन सौंपकर इन मौतों को संदेहास्पद बताया और गांव के ही रामसहाय जायसवाल पर शक जताया. मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा और एसपी ओपी शर्मा ने तुरंत एक स्पेशल टीम बनाई. इसके बाद जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया. पुलिस ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 7 मृतकों के शवों को कब्र से वापस बाहर निकाला और फॉरेंसिक जांच व पोस्टमार्टम के लिए रायपुर स्थित मेकाहारा भेजा. वहीं, एक मृतक बुधराम जायसवाल का शव परिजनों द्वारा पहले ही दाह संस्कार कर दिया गया था, इसलिए उनके साक्ष्य अलग तरह से जुटाए गए.

जहर खरीद कर पहले कुत्ते पर किया टेस्ट

जांच के दौरान पुलिस की साइबर सेल और स्थानीय टीम को एक बेहद अहम सुराग मिला. पता चला कि आरोपी रामसहाय ने गांव के ही एक शख्स से चूहा मारने की दवा के नाम पर ‘सुहागा’ यानी एक तरह का घातक जहर हासिल किया था.

पुलिस ने जब रामसहाय को हिरासत में लेकर कड़ाई और बारीकी से पूछताछ की, तो उसने घुटने टेक दिए. आरोपी ने कबूल किया कि उसने जहर लाने के बाद सबसे पहले इसका टेस्ट गांव के एक आवारा कुत्ते पर किया था. जब कुत्ता सुहागा मिला खाना खाते ही मर गया, तो आरोपी का हौसला बढ़ गया. इसके बाद उसने इंसानों को अपना शिकार बनाना शुरू किया.

जानिए कैसे एक-एक कर 8 लोगों को दी ‘शराब वाली मौत’

आरोपी रामसहाय जायसवाल ने पूछताछ में कबूला कि उसने बेहद ठंडे दिमाग से रणनीति बनाकर हर एक हत्या को अंजाम दिया. उसका पैटर्न एक ही था. शिकार को बुलाना, दोस्ती जताना और शराब में सुहागा जहर मिलाकर पिला देना.

  • पहली हत्या: 6 फरवरी 2026 को आरोपी ने पहला शिकार बनाया बद्री को. दरअसल, बद्री अक्सर शराब पीने के लिए रामसहाय को परेशान करता था और गाली गलौज करता था. लिहाजा, रामसहाय ने उसे जहर वाली शराब पिलाकर रास्ते से हटा दिया.
     
  • दूसरी हत्या: 20 फरवरी 2026 को आरोपी ने दूसरा शिकार बुठालु को बनाया है. दरअसल, पिछले विधानसभा चुनाव के समय बुठालु का रामसहाय से विवाद हुआ था. आरोपी ने उसे भी शराब में सुहागा देकर मार डाला.
     
  • तीसरी हत्याः 12 मार्च 2026 को आरोपी ने अपने तीसरे शिकार के तौर पर छत्तु राम को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी का आरोप है कि छत्तु राम उसकी पत्नी पर बुरी नियत रखता था. लिहाजा, बदला लेने के लिए उसे भी मौत की नींद सुला दिया.
     
  • चौथी हत्याः 20 मार्च 2026 को आरोपी ने अपने चौथे शिकार को भी मौत के घाट उतार दिया. जमीन की लेनदेन और सामाजिक विवाद के चलते आरोपी ने बुधराम को उसी पैटर्न से मार डाला.
     
  • 5वीं हत्याः  31 मार्च 2026 को आरोपी ने विनोद कुमार को अपना 5वां शिकार बनाया. आरोपी का आरोप है कि विनोद कुमार के लगातार गाली गलौज करने से नाराज होकर उसे भी जहर दे दिया, जिसकी कसडोल अस्पताल में मौत हो गई.
     
  • छठी हत्याः 28 अप्रैल 2026 को ने गजानंद को अपना छठा शिकार बनाया. दरअसल, आरोपी को शक था कि गजानंद उस पर टोना टोटका करता है, जिसकी वजह से वह कर्ज मुक्त नहीं हो पा रहा है. लिहाजा, उसे भी जहर देकर मार दिया. 
     
  • 7वीं हत्याः 29 अप्रैल 2026 को आरोपी ने चैतूराम को अपना 7वां शिकार बनाया. आरोपी रामसहाय ने चैतूराम से ₹50,000 का कर्ज लिया था. ब्याज और मूलधन लौटाने से बचने के लिए उसने चैतूराम को ही रास्ते से हटा दिया.
     
  • 8वीं हत्या:14 मई 2026 को आरोपी ने महेतरू राम को अपना 8वां और आखिरी शिकार बनाया. आरोपी ने उसे साल 2023 के चुनाव के समय हुए पुराने झगड़े और बीच-बीच में ताने मारने का बदला लेने के लिए महेतरू को अपना आठवां शिकार बनाया. 
     
  • 9वां प्रयास विफल: आरोपी ने 14 अप्रैल 2026 को कार्तिक नाम के एक अन्य ग्रामीण को भी जहर वाली शराब पिला दी थी, लेकिन समय रहते इलाज मिलने की वजह से कार्तिक की जान बच गई.

यह भी पढ़ें- शादी के बाद विदाई की जगह लाल जोड़ा पहने थाने पहुंच गई दुल्हन, यहां वजह दूल्हा नहीं, कुछ और निकली 

इस बेहद जटिल और खौफनाक मामले को सुलझाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, एसडीओपी कसडोल कौशल किशोर वासनिक, निरीक्षक प्रवीण मिंज और साइबर थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य ने कमाल की कुशलता दिखाई. अब पुलिस ने आरोपी रामसहाय जायसवाल के खिलाफ 8 हत्याओं और 1 हत्या के प्रयास समेत कुल कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. 

यह भी पढ़ें-  शादी के एक साल बाद पत‍ि-पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में फंदे से लटके मि‍ले शव; रात को हुई थी लड़ाई





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *