किसकी तरह दिखता है कैटरीना कैफ का बेटा? दादा श्याम कौशल ने बताया कैट या विक्की किस पर गया है लुक | Katrina kaif vicky kaushal son look revealed grandfather shyam kaushal shared details

Latest and Breaking News on NDTV किसकी तरह दिखता है कैटरीना कैफ का बेटा? दादा श्याम कौशल ने बताया कैट या विक्की किस पर गया है लुक | Katrina kaif vicky kaushal son look revealed grandfather shyam kaushal shared details


नई दिल्ली:

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अभी तक अपने बेटे की झलक सोशल मीडिया पर फैन्स को नहीं दिखाई है. इस वजह से उनके बेटे को लेकर खासी एक्साइटमेंट रहती है. हाल में विहान कौशल के दादा श्याम कौशल ने बताया कि वह मम्मी और पापा में से किसके जैसे दिखते हैं.’इंडिया टुडे’ से खास बातचीत में श्याम कौशल ने कहा कि दादा बनने से उनकी जिंदगी बदल गई है. श्याम कौशल ने बताया कि पोते विहान के साथ उनका काफी अच्छा बॉन्ड है.

किसके जैसा दिखता है कैटरीना-विक्की का विहान?

बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 7 नवंबर, 2025 को अपने पहले बच्चे विहान का वेलकम किया. अपने पोते के बारे में बात करते हुए श्याम ने कहा, “उसने मेरी जिंदगी बदल दी है. जब भी मैं काम में बिजी होता हूं और उसे गले नहीं लगा पाता, तो मैं उससे वीडियो कॉल पर बात करता हूं. वह बहुत प्यारा है. मैं जितना हो सके भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं.” जब उनसे पूछा गया कि विहान विक्की जैसा दिखता है या कैटरीना जैसा, तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वह विक्की जैसा दिखता है.”

उन्होंने इस बात को भी गलत बताया कि विक्की बचपन में शरारती थे. उन्होंने कहा, “नहीं, विक्की शरारती नहीं था. वह बहुत समझदार बच्चा था. वह अच्छा था.” अपने परिवार के बारे में बात करते हुए श्याम ने कहा कि वह अक्सर अपने बच्चों और आज अपने परिवार के लिए शुक्रगुजार महसूस करते हैं.  उन्होंने कहा, “दुनिया में बहुत से माता-पिता हैं जिन्हें अपने बच्चों से खुशी मिलती है. मैं भी उनमें से एक हूं. मैंने कभी इन सब की कल्पना नहीं की थी. मुझे दो बहुत अच्छे बच्चे मिले हैं और मेरी बहू भी बहुत अच्छी है. मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं.”

विक्की का शुरुआती दौर, सीन में लंगड़ाकर चलने के लिए जूते में रख लिया पत्थर

विक्की के शुरुआती दिनों को याद करते हुए, श्याम ने ‘जुबान’ फिल्म के सेट से जुड़ी एक बात बताई. उन्होंने बताया कि उन्हें पता चला कि एक सीन में लंगड़ाकर चलने के लिए विक्की ने अपने जूते में पत्थर रख लिया था. उन्होंने कहा, “जब मैं उनके हाव-भाव और जो वे कर रहे थे, उसे देखता था, तो मेरी आंखों में आंसू आ जाते थे और मैं होटल लौट आता था. ऐसा इसलिए नहीं था कि मैं अपने बेटे के साथ काम कर रहा था. सच कहूं तो मुझे लगा कि मुझे एक बहुत अच्छे एक्टर के साथ काम करने का मौका मिला है.”

यह भी पढ़ें: पंचायत के बिनोद और बनराकस से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, सोशल मीडिया वाले बोले- अब होगा फुलेरा का विकास




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *