भारतीय रेल में हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं. ऐसे में वाराणसी से साबरमती के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. रेलवे ने इस रूट पर “वाराणसी–साबरमती सुपरफास्ट” ट्रेन की समय-सारिणी जारी कर दी है, जिससे यात्रियों को अब तेज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा. यह ट्रेन उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात को जोड़ते हुए कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे अलग-अलग राज्यों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.
वाराणसी से साबरमती नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस का रूट और टाइम
रेलवे के द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन से शाम 5:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 8:15 बजे साबरमती पहुंचेगी. वहीं, वापसी में यह ट्रेन साबरमती से सुबह 5.20 बजे चलेगी और सुबह 6:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी. रास्ते में यह ट्रेन वीआईआईके, बांदीकुई जंक्शन और पालनपुर जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिससे यात्रियों को चढ़ने और उतरने में सुविधा होगी.
वाराणसी-साबरमती (अहमदाबाद) नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस (प्रतिदिन) रेलसेवा की जल्द मिलेगी सौगात
वाया : गोविंदपुरी,आगरा,भरतपुर,जयपुर, अजमेर, मारवाड़,आबू रोड
संभावित समय सारणी
वाराणसी प्रस्थान-17:10 बजे
साबरमती आगमन-20:15 बजेसाबरमती प्रस्थान-05:20 बजे
वाराणसी आगमन-06:30 बजे pic.twitter.com/J1d9vgGE7W— Rajasthan Railway-राजस्थान रेलवे (@BissauStation) June 28, 2026
ट्रेन के समय को इस तरह तैयार किया गया है कि यात्रियों को रातभर की यात्रा में ज्यादा आराम मिल सके और दिन में अपने गंतव्य पर पहुंचकर आगे के काम आसानी से निपटा सके. यह ट्रेन व्यापारियों, छात्रों और धार्मिक यात्राओं पर जाने वाले लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है. रेलवे के अनुसार, लंबे समय से इस रूट पर नई एक्सप्रेस ट्रेन की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है. इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों आने-जाने में सुविधा मिलेगी और आरामदायक सफर मिलेगा.
यह भी पढ़ें:- गुरुग्राम से नोएडा का सफर होगा आसान, नमो भारत ट्रेन का प्लान तैयार, जानिए रूट और कहां-कहां होंगे स्टेशन


