जैस्मिन भसीन जन्मदिन मनाने गईं दुबई, लेकिन पहुंच गईं अस्पताल, जानें एक्ट्रेस के साथ क्या हुआ | Jasmin Bhasin Hospitalised In Dubai On her Birthday due to Serious Infection Aly Goni Says hard to see you in pain

Latest and Breaking News on NDTV जैस्मिन भसीन जन्मदिन मनाने गईं दुबई, लेकिन पहुंच गईं अस्पताल, जानें एक्ट्रेस के साथ क्या हुआ | Jasmin Bhasin Hospitalised In Dubai On her Birthday due to Serious Infection Aly Goni Says hard to see you in pain


नई दिल्ली:

टेलीविजन एक्टर अली गोनी ने अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन के जन्मदिन पर उन्हें भावुक अंदाज में शुभकामनाएं देते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना की. जैस्मिन को गंभीर संक्रमण (इन्फेक्शन) के कारण अपना जन्मदिन अस्पताल में बिताना पड़ा. अली गोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अस्पताल से जैस्मिन की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. पहली तस्वीर में वह अस्पताल के बेड पर लेटी जैस्मिन को गले लगाते नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीर में जैस्मिन व्हीलचेयर पर बैठी दिखाई दीं. 

अली गोनी ने मनाया जैस्मिन भसीन का बर्थडे

अली ने पोस्ट में लिखा, “हैप्पी हैप्पी बर्थडे, जैस्मिन. हम यहां तुम्हारा जन्मदिन मनाने आए थे, लेकिन जिंदगी की कुछ और ही योजना थी. जन्मदिन की खूबसूरत यादें बनाने की बजाय हम अस्पताल के कमरे में हैं. तुम्हें दर्द में देखना इस पूरे सफर का सबसे मुश्किल पल रहा. तुम्हें फिर से स्वस्थ और मुस्कुराते हुए देखने के लिए मैं हर जश्न कुर्बान कर सकता हूं. अल्लाह तुम्हें हमेशा खुशियां, अच्छी सेहत, प्यार और सफलता दे. जल्दी ठीक हो जाओ, आज मेरे दिल में बस यही जन्मदिन की दुआ है. हैप्पी बर्थडे… हमेशा प्यार करता रहूंगा.”

ये भी पढ़ें- मानसून प्लेलिस्ट में जरूर होगा आरडी बर्मन का 47 साल पुराना गाना, किशोर कुमार ने दी थी आवाज, सिंगर शान ने की यादें ताजा 

दुबई में एडमिट हैं जैस्मिन भसीन

एक अन्य पोस्ट में अली गोनी ने बताया कि वह जैस्मिन का जन्मदिन मनाने के लिए दुबई गए थे, लेकिन गंभीर संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. इस बीच, हाल ही में अली गोनी ने अपनी शादी की योजनाओं को लेकर भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी थी.  उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “जब शादी करनी होगी, खुद सबको बता दूंगा. मेरे रिश्तेदार भी मेरे पीछे इतने नहीं पड़े, जितना इंस्टाग्राम पर लोग पड़े हैं. अपना-अपना काम करो, खुश रहो और रहने दो.”

लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं अली-जैस्मिन

अली और जैस्मिन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में गिनी जाती है. वहीं दोनों सोशल मीडिया के जरिए अपनी कपल फोटोज एक-दूसरे के साथ शेयर करते रहते हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं. वहीं काफी समय से दोनों की शादी की खबरें भी सामने आती रही हैं, जिन्हें कपल ने अक्सर अफवाह बताया है. 

ये भी पढ़ें- हेमा मालिनी के 54 साल पुराने बंगले का श्री श्री रविशंकर ने रखा है नाम, यूनिक है संस्कृत शब्द का अर्थ






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *