भीषण गर्मी के बीच नोएडा के स्कूलों का बदला समय, गौतम बुद्ध नगर BSA ने पूरे जिले के लिए दिया आदेश | noida Gautam Buddha Nagar School Timing Update DM changes school hours amid rising temperature.

नोएडा DM ने दिया आदेश भीषण गर्मी के बीच नोएडा के स्कूलों का बदला समय, गौतम बुद्ध नगर BSA ने पूरे जिले के लिए दिया आदेश | noida Gautam Buddha Nagar School Timing Update DM changes school hours amid rising temperature.


दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का दौर जारी है. गर्मी को देखते हुए नोएडा समेत पूरे गौतम बुद्ध नगर जिले के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. जिला प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के समय में बदलाव किया है. अब ये क्लासेस सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी. इस आदेश का मकसद छात्रों को भीषण गर्मी से बचाना है और यह आदेश अगले आदेश तक लागू रहेगा.

BSA ने जारी किया आदेश

गौतम बुद्ध नगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने इसके लिए आदेश जारी किया है. इस आदेश के अनुसार, डीएम के निर्देशानुसार जिले के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि होने के साथ-साथ उमस के दुष्प्रभाव से बचाव के दृष्टिगत जनपद के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएससी, मदरसा और अन्य समस्त बोडो के कक्षा 01 से 08 तक विद्यालयों का समय प्रातः 7.00 से 12.00 बजे तक परिवर्तित किया जाता है. उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये.

नोएडा BSA ने दिया आदेश

मौसम को लेकर क्या पूर्वानुमान?

दिल्ली-एनसीआर में इस समय भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है. लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और मॉनसून की गतिविधियां तेज होने के साथ दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, 30 जून को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. इन दौरान तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी. हालांकि, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ शाम या रात के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं. इससे तापमान में मामूली गिरावट महसूस हो सकती है, लेकिन व्यापक राहत मिलने की संभावना कम है.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 1 जुलाई यानी बुधवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दिन से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश शुरू होने का अनुमान है. कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई गई है.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *