अब WhatsApp पर भी मिलेगा Username, हर किसी को शेयर नहीं करना पड़ेगा फोन नंबर | WhatsApp Username Feature Rollout Begins Worldwide

अब WhatsApp पर भी मिलेगा Username, हर किसी को शेयर नहीं करना पड़ेगा फोन नंबर | WhatsApp Username Feature Rollout Begins Worldwide अब WhatsApp पर भी मिलेगा Username, हर किसी को शेयर नहीं करना पड़ेगा फोन नंबर | WhatsApp Username Feature Rollout Begins Worldwide

मेटा ने अपने WhatsApp मैसेंजर ऐप के लिए बड़ा अपडेट दिया है. अब WhatsApp पर लोग यूजरनेम रिजर्व कर पाएंगे. मेटा ने सोमवार से दुनियाभर के यूजर्स के लिए यह फीचर शुरू कर दिया है. यह एक अहम प्राइवेसी फीचर है जिसे यूजर्स के फोन नंबर की प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए बनाया गया है.

यूजरनेम रिजर्व करने की सुविधा सोमवार से शुरू हो रही है, जिससे लोग इस साल के आखिर में ऐप में यह फीचर आने से पहले ही अपना यूजरनेम बना और रिजर्व कर सकेंगे.

ऐप से ही कर पाएंगे यूजर नेम रिजर्व

जब रिजर्वेशन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी, तो यूजर्स को ऐप में इसकी सूचना दी जाएगी. WhatsApp का कहना है कि ज्यादातर लोगों के लिए WhatsApp यूजरनेम ऐसा यूनिक होना चाहिए जिसे सिर्फ वही लोग जानें जिनसे आप संपर्क करना चाहते हैं.

मार्क जकरबर्ग के मालिकाना हक वाले प्लेटफॉर्म ने एक बयान में कहा, ‘यूजरनेम एक ऐसा जरिया है जिससे आप अपना फोन नंबर दिए बिना WhatsApp पर किसी से जुड़ सकते हैं. आप अपना यूजरनेम खुद चुनते हैं और जरूरी नहीं कि यह किसी दूसरे ऐप पर आपके हैंडल से मेल खाए.’

यह प्राइवेसी फीचर

कंपनी ने आगे कहा कि असल में यह एक प्राइवेसी फीचर है, न कि सोशल मीडिया हैंडल. इसमें ब्राउज करने के लिए कोई डायरेक्टरी या सुझाव नहीं होते, इसलिए पहली बार यूजरनेम के जरिए आपसे संपर्क करने के लिए लोगों को आपका सही यूजरनेम पता होना चाहिए.

WhatsApp ने कहा, ‘आपका फोन नंबर सुरक्षित रहता है. अब आप अपने फोन नंबर के बजाय अपना यूनिक यूजरनेम शेयर कर सकते हैं. इसमें कोई पब्लिक डायरेक्टरी या सुझाव नहीं होते. आपको खोजने के लिए लोगों को आपका सही यूजरनेम पता होना चाहिए. आप ऐप में ही अपना यूजरनेम अपडेट कर सकते हैं.’

कौन आपको मैसेज कर सकता है?

इसे कंट्रोल करने के लिए आप ‘यूज़रनेम की’ (username key) सेट कर सकते हैं. इससे जो भी व्यक्ति पहली बार आपके यूजरनेम के जरिए आपको मैसेज करेगा, उसे आप तक पहुंचने के लिए उस ‘की’ की जरूरत होगी, जिससे आपके अकाउंट की सुरक्षा और बढ़ जाएगी. आप कभी भी यह ‘की’ बदल सकते हैं.

पिछले हफ़्ते, मेटा के CEO जकरबर्ग ने कहा था कि CRED के फाउंडर कुणाल शाह मेटा में WhatsApp के अगले ग्लोबल CEO के तौर पर शामिल होंगे. मेटा फिनटेक कंपनी CRED में लगभग 900 मिलियन डॉलर (करीब 8,550 करोड़ रुपये) का निवेश भी कर रही है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp Web से तुरंत सावधान! हैकर्स ने ढूंढ लिया नया तरीका, दोस्तों के नाम पर आ रहा है खतरनाक वायरस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *