UP TET एडमिट कार्ड 2026 जारी, ये रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक | UP TET Admit Card 2026 Out direct link to download details of exam

UP TET एडमिट कार्ड 2026 जारी, ये रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक | UP TET Admit Card 2026 Out direct link to download details of exam UP TET एडमिट कार्ड 2026 जारी, ये रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक | UP TET Admit Card 2026 Out direct link to download details of exam

UP TET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UP TET एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वो सभी अब आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा देना मुमकिन नहीं है, ऐसे में इसे तुरंत डाउनलोड कर लें और इसमें शामिल सभी चीजों को ध्यान से पढ़ें. आइए जानते हैं कि कैसे आप एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. 

ऐसे डाउनलोड करें UP TET एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर दिख रहे ‘UPTET 2026 Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया हुआ OTP डालें
  • अपना हॉल टिकट देखने के लिए डिटेल्स सबमिट करें
  • यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका एक साफ प्रिंटआउट ले लें

एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा?

उम्मीदवार का नाम और फोटो

रोल नंबर

परीक्षा की तारीख और शिफ्ट 

रिपोर्टिंग टाइम 

परीक्षा केंद्र का पता

परीक्षा के दिन के जरूरी निर्देश

परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें

UPTET 2026 की परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन OMR शीट आधारित मोड में आयोजित की जाएगी. शिफ्ट की बात करें तो परीक्षा हर दिन दो शिफ्टों में होगी. उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर रिपोर्टिंग टाइम और शिफ्ट चेक कर सकते हैं. पेपर-1 उन उम्मीदवारों के लिए है, जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर 2 उन लोगों के लिए है जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं.

जो उम्मीदवार दोनों स्तरों पर पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें दोनों पेपरों में बैठना होगा. UPTET पास करने के बाद उम्मीदवार राज्य में भविष्य में होने वाली शिक्षक भर्तियों के लिए योग्य हो जाते हैं. सबसे खास बात ये है कि एक बार पेपर क्लियर करने के बाद दोबारा परीक्षा देने की जरूरत नहीं है.

CBSE के किन छात्रों पर लागू होगा नियम, किन्हें मिलेगी छूट? थ्री लैंग्वेज पॉलिसी से जुड़े 12 सवालों के जवाब




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *