चालक को नींद आने से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, अनियंत्रित बस ने कार को चपेट में लिया; 5 की मौत | Lucknow Agra Expressway Accident overturn hit car many people died on spot in unnao CM yogi Takes Cognizance 

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार. चालक को नींद आने से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, अनियंत्रित बस ने कार को चपेट में लिया; 5 की मौत | Lucknow Agra Expressway Accident overturn hit car many people died on spot in unnao CM yogi Takes Cognizance 


आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई और पलटते समय कार को अभी अपनी चपेट में लिया लिया. इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की जान गई है. बस में सवार सभी लोग और कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पुलिस ने तुरंत अस्पताल भिजवाया है.

जानकारी के अनुसार, बस हरियाणा के फरीदाबाद से बिहार जा रही थी. जब बस उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में लखनऊ-एक्सप्रेस-वे पर पहुंची तभी चालक को नींद आ गई, जिस वजह बस अनियंत्रित हो गई और रोड के दूसरी तरफ चली गई. इस दौरान सामने से आ रही कार को टक्कर मारते हुए खाई में पलट गई.

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार.

इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई. कार सवार लोग कुशीनगर से मथुरा जा रहे थे. हादसे में घायलों को बांगरमऊ स्थित सीएचसी में भर्जी कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस ने हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को अलग हटा दिया और यातायात को सुचारू कराया है.

Latest and Breaking News on NDTV

डीएम ने क्या बताया

जिलाधिकारी घनशयाम मीना ने बताया कि देखिए बुधवार सुबह लगभग 4:30 बजे ड्राइवर को नींद आने की वजह से अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़कर दूसरी साइड में चली गई. दूसरी तरफ से आ रही आर्टिगा कार भी बस की चपेट में आ गई. इसमें 9 लोग सवार थे, जिसमें से पांच की मौत हो गई. बाकी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है.

Latest and Breaking News on NDTV

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे में हुए सड़क हादसे पर संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है. साथ ही अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करवाने के निर्देश दिए हैं और मृतकों के परिजनों से बात कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने को कहा है.

ये भी पढ़ें- गहरी नींद में थे यात्री, तभी ट्रेलर से टकराई बस…दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जिंदा जले यात्री, 8 की मौत





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *