Tata Sierra एक नए और बेहद मॉडर्न EV अवतार में वापस आ चुकी है. टाटा मोटर्स ने इसके ‘पर्सोना वाइज’ इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम कीमतों का एलान कर दिया है. यह गाड़ी दो दमदार बैटरी पैक्स (63 kWh और 75 kWh) और रीयर-व्हील ड्राइव (RWD) व ऑल-व्हील ड्राइव (AWD/4WD) विकल्पों के साथ पेश की गई है. यहां दी गई कीमत मुंबई की एक्स-शोरूम के मुताबिक हैं, यानी आपके शहर में कीमत कुछ कम या ज्यादा हो सकती है.
सिएरा ईवी 63 kWh बैटरी पैक की कीमतें
टाटा मोटर्स ने उन ग्राहकों के लिए 63 kWh का बैटरी पैक दिया है जो शानदार रेंज के साथ बजट के भीतर एक बेहतरीन मिड-साइज एसयूवी चाहते हैं. इसके रियर-व्हील ड्राइव (RWD) वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमतें कुछ इस तरह रखी गई हैं:
- Pure वेरिएंट: ₹18.79 लाख
- Pure S वेरिएंट: ₹19.99 लाख
- Adventure वेरिएंट: ₹20.99 लाख
- Empowered वेरिएंट: ₹22.79 lakh
- लंबी रेंज वाली 75 kWh सिएरा की कीमत
ज्यादा ड्राइविंग रेंज और दमदार परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए टाटा ने बड़ा 75 kWh का बैटरी पैक रियर-व्हील ड्राइव विकल्प के साथ बाजार में उतारा है. इस बड़े बैटरी वाले वेरिएंट्स की कीमतें नीचे दी गई हैं:-
- Adventure वेरिएंट: ₹22.19 लाख
- Empowered वेरिएंट: ₹23.79 लाख
- Empowered A वेरिएंट: ₹24.79 लाख
- टॉप मॉडल पर 4WD का अनोखा मजा
टाटा सिएरा अपनी ऑफ-रोडिंग और मजबूत क्षमता के लिए पहचानी जाती थी. इस विरासत को बरकरार रखते हुए कंपनी ने इसके सबसे टॉप वेरिएंट ‘Empowered A 75’ पर ग्राहकों को ड्यूल-मोटर 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) का ऑप्शन भी दिया है. इस बेहतरीन ऑल-व्हील ड्राइव फीचर का मजा लेने के लिए ग्राहकों को बेस प्राइस से सिर्फ ₹1.2 लाख का अतिरिक्त भुगतान करना होगा.
तेज चार्जिंग के लिए फास्ट चार्जर
सिएरा ईवी की विशाल बैटरी को घर पर कम समय में चार्ज करने के लिए टाटा ने एक और जबरदस्त ऑप्शन दिया है. अगर आप अपनी गाड़ी के साथ 7.2 kW AC फास्ट चार्जर लेना चाहते हैं, तो यह सुविधा आपको केवल ₹49,000 की अतिरिक्त कीमत चुकाकर मिल जाएगी, जिससे आप सफर के लिए हमेशा तैयार रहेंगे.
बुकिंग और कीमतों से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
अगर आप इस शानदार एसयूवी को बुक करने की योजना बना रहे हैं, तो ध्यान रखें कि ये कीमतें शुरुआती (Introductory) ऑफर के तहत दी गई हैं और ये दरें हैं. इसके अलावा, आधिकारिक लिस्ट के अनुसार दी गई कीमतों में होम चार्जर और उसके इंस्टॉलेशन का खर्च (फिटिंग कॉस्ट) शामिल नहीं है, जो ग्राहकों को अलग से देना होगा. अपनी सिएरा को नजदीकी डीलरशिप पर बुक करने से पहले इस लिस्ट के हिसाब से अपने बजट की प्लानिंग जरूर कर लें.
ये भी पढ़ें: 30 को सैलरी आई, 1 को जेब खाली! लाख रुपये की तनख्वाह के बाद भी ये नौबत क्यों, Experts ने बताया मंत्र


