Amjad Khan Wife Photos: 14 साल की शैला से हुआ था अजमद खान को इश्क, जिस दिन हुआ बेटे का जन्म, उसी दिन मिला शोले का ऑफर

Amjad Khan Wife: अमजद खान और शैला की शादी की फोटो Amjad Khan Wife Photos: 14 साल की शैला से हुआ था अजमद खान को इश्क, जिस दिन हुआ बेटे का जन्म, उसी दिन मिला शोले का ऑफर


नई दिल्ली:

Amjad Khan Wife Photos: बॉलीवुड के इतिहास में अमजद खान को हमेशा शोले के ‘गब्बर सिंह’ के रूप में याद किया जाता है. 1975 की फिल्म शोले में उनका खूंखार और यादगार अवतार आज भी सिनेमा प्रेमियों को पसंदीदा है. गब्बर के डायलॉग भी काफी फेमस रहे. फिर ठाकुर के हाथ काटने वाला सीन हो या फिर अरे ओ सांभा बोला, सबकुछ यादगार है. क्या आप जानते हैं कि स्क्रीन से परे अमजद खान एक प्यार करने वाले पति, पिता और फैमिली मैन थे. उनकी पत्नी शैला खान उनके जीवन की सबसे मजबूत सहारा बनी रहीं.

Amjad Khan Wife: अमजद खान और शैला की शादी की फोटो

अमजद खान और शैला खान मुंबई के बांद्रा में एक-दूसरे के पड़ोसी हुआ करते थे. जब शैला सिर्फ 14 साल की थीं और स्कूल में पढ़ती थीं, तब अमजद उन्हें पसंद करने लगे थे. ये इश्क समय के साथ परवान चढ़ा. अब दोनों एक दूसरे के जीवनसाथी बनना चाहते थे. फिर 1972 में दोनों का निकाह हो गया. उनके तीन बच्चे (शादाब, अहलाम और सीमाब) हुए. शैला प्रसिद्ध उर्दू कवि और पटकथा लेखक अख्तर उल इमान की बेटी हैं.

Amjad Khan Wife: बच्चों और पति अमजद खान के साथ शैला

Amjad Khan Wife: बच्चों और पति अमजद खान के साथ शैला

शादी के बाद अमजद खान का करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था. शादी के एक साल बाद 1973 में उनके पहले बेटे शादाब खान का जन्म हुआ. ठीक उसी दिन जब अमजद को शोले में गब्बर सिंह का रोल ऑफर हुआ. इस घटना को परिवार ने शुभ संयोग माना.

Amjad Khan Wife: फंक्शन में शैला खान, साथ में अमजद खान और बच्चे

Amjad Khan Wife: फंक्शन में शैला खान, साथ में अमजद खान और बच्चे

अमजद खान का निधन 27 जुलाई 1992 को मात्र 51 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हो गया. उनके जाने के बाद शैला खान ने परिवार को संभाला. आर्थिक मुश्किलों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी. एक इंटरव्यू में शैला खान ने बताया था कि अमजद के निधन के बाद कुछ लोगों ने परिवार को धोखा दिया, लेकिन उन्होंने किसी की भी मदद लेने से इनकार कर दिया और अपनी मेहनत पर भरोसा रखा. गब्बर सिंह की कहानी भले ही फिल्मी थी, लेकिन अमजद-शैला की जोड़ी असली जिंदगी की मिसाल है.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *