छपरा में जेपी यूनिवर्सिटी के VC पर अटैक की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने 500 मीटर तक दौड़ाया आरोपी
Bihar News: बिहार के छपरा स्थित जय प्रकाश विश्वविद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुलपति प्रो. पी.के. बाजपेई पर हमला करने का प्रयास किया गया. एक नकाबपोश युवक ने पैर छूने के बहाने पास आकर उन पर मोबाइल फेंक दिया. सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर का 500 मीटर तक पीछा किया लेकिन वह भाग गया….


