Bihar: नोटों के बंडल, गहने और लग्जरी फ्लैट, जमुई में मिला करोड़पति इंजीनियर, 4 ठिकानों पर पड़ी रेड तो खुला खजाना

कार्यपालक अभियंता की संपत्ति की कुंडली खंगाली जा रही है. Bihar: नोटों के बंडल, गहने और लग्जरी फ्लैट, जमुई में मिला करोड़पति इंजीनियर, 4 ठिकानों पर पड़ी रेड तो खुला खजाना


बिहार के जमुई जिले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की. झाझा में कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी हुई. EOU की टीम ने पटना के मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित जगत विला अपार्टमेंट, कंकड़बाग के आवास, जमुई में केकेएम कॉलेज के पास किराए के मकान और झाझा स्थित ऑफिस में एक साथ दबिश दी. कार्यपालक अभियंता के 4 अलग-अलग ठिकानों पर रेड के बाद हड़कंप मच गया है. 

2.50 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का आंकलन

अभियंता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उनके पास करीब 2 करोड़ 61 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति है, जो आय से करीब 81.5 फीसदी ज्यादा है. 

डिजिटल रिकॉर्ड्स जब्त, बैंक खातों की भी पड़ताल जारी

सूत्रों के मुताबिक, टीम ने छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड जब्त किए हैं, जिनकी विस्तृत जांच की जा रही है. अभियंता की चल-अचल संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश की कड़ियां भी खंगाली जा रही हैं. बताया जा रहा है कि अभियंता के घर से भारी मात्रा में गहने भी मिले हैं. फिलहाल EOU पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है. आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी.

कार्यपालक अभियंता की संपत्ति की कुंडली खंगाली जा रही है.

सरकारी महकमे में हलचल तेज

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जांच के आधार पर और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं. वहीं, इस कार्रवाई के बाद ग्रामीण कार्य विभाग समेत जिले के सरकारी महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त नीति के बीच इस कार्रवाई को बड़े मैसेज के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः ‘डार्लिंग… तुम्‍हारे लिए 2 पेपर आउट कर दिए’, लखनऊ यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर BSC छात्रा से बोला, ऑडियो से धरा गया




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *