CBSE Class 12 Re-evaluation Process 2026 : सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट के बाद अपने मार्क्स से न खुश स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, कक्षा 12वीं के लिए री-इवैल्यूएशन और कॉपियों का Re-evaluation का पोर्टल आज यानी 1 जून, 2026 को एक्टिव होना था. लेकिन शाम होने को आई है और बोर्ड की मेन वेबसाइट cbse.gov.in पर ‘Post-Result Facility’ का लिंक अब तक एक्टिव नहीं हो सका है. कॉपियों की स्क्रूटनी और वेरिफिकेशन के लिए महीनों से इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राएं लगातार वेबसाइट को रिफ्रेश कर रहे हैं, लेकिन उनके हाथ केवल निराशा हा लग रही है. जिसके चलते स्टूडेंट्स और पेरेंट्स दोनों परेशान और गुस्से में हैं. उन्हें डर है कि कहीं एक और डेट का इंतजार न करना पड़े.
Dear students,
Verification and re-evaluation portal will go live soon. Official announcement will follow. pic.twitter.com/cm6U5lEvPo— CBSE HQ (@cbseindia29) June 1, 2026
हालांकि, इस बीच बोर्ड ने दोपहर करीब 2 बजे अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर एक अहम जानकारी साझा की है. सीबीएसई ने छात्रों को ढाढस बंधाते हुए कहा है कि री-इवैल्यूएशन पोर्टल को बहुत जल्द लाइव कर दिया जाएगा.
बता दें कि इससे पहले जब बोर्ड ने स्कैंड आंसर शीट डाउनलोड करने का विकल्प दिया था, तब वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण छात्रों को ब्लैंक पेज और कैप्चा एरर जैसी तकनीकी दिक्कतों (Glitches) का सामना करना पड़ा था. इसी को देखते हुए 29 मई को बोर्ड ने पोर्टल की तारीख बढ़ाकर 1 जून की थी ताकि सिस्टम को ‘ग्लिच-फ्री’ और सुरक्षित बनाया जा सके. ऐसे में क्या आज पोर्टल लाइव हो पाएगा या छात्रों को एक नई तारीख का इंतजार करना होगा? इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.


