Election Results 2026 LIVE Updates: बंगाल, तमिलनाडु, केरल में ढहे सत्ता के किले लेकिन असम में हिमंता नहीं हिले | Election Results 2026 LIVE Updates

Election Results 2026 LIVE Updates: बंगाल, तमिलनाडु, केरल में ढहे सत्ता के किले लेकिन असम में हिमंता नहीं हिले | Election Results 2026 LIVE Updates Election Results 2026 LIVE Updates: बंगाल, तमिलनाडु, केरल में ढहे सत्ता के किले लेकिन असम में हिमंता नहीं हिले | Election Results 2026 LIVE Updates

असम की हाई‑प्रोफाइल जोरहाट विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता गौरव गोगोई चुनाव हार गए हैं. जोरहाट सीट पर भाजपा ने एक बार फिर अपना दबदबा बरकरार रखा है. यह सीट असम की सबसे अहम और हाई‑प्रोफाइल सीटों में से एक मानी जाती है, जहां पिछले दो चुनावों से भाजपा का कब्जा रहा है.

विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस ने जोरहाट से गौरव गोगोई को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन शुरुआती उम्मीदों के बावजूद पार्टी यह सीट वापस नहीं जीत सकी. गोगोई की हार को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब राज्य में मुकाबला कड़ा बताया जा रहा था.

बीजेपी को असम में बढ़त मिलने के रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए, असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा, ‘हम असम में सामने आ रहे रुझानों से संतुष्ट नहीं हैं, ये हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं हैं. मतगणना अभी जारी है और मैं अपने सभी पार्टी प्रतिनिधियों, उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि अंतिम वोट की गिनती तक पूरी तरह सतर्क रहें. सभी को काउंटिंग सेंटर्स पर मौजूद रहना चाहिए, क्योंकि कई सीटों पर बढ़त और पिछड़ दोनों ही मामूली अंतर से हैं. पूरे नतीजे आने के बाद हम स्थिति की समीक्षा करेंगे और पार्टी, असम की जनता और केंद्रीय नेतृत्व के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *