Heatwave Alert: यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक धधक रहे शहर, श्रीगंगानगर में पारा 48 डिग्री पार, देश के 10 सबसे गर्म शहरों का हाल

Maximum Temperature Heatwave Alert: यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक धधक रहे शहर, श्रीगंगानगर में पारा 48 डिग्री पार, देश के 10 सबसे गर्म शहरों का हाल


नई दिल्ली:

Heatwave Alert in India: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे तमाम राज्य लू के थपेड़े झेल रहे हैं. पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजस्थान का श्रीगंगानगर 48.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा. अधिकतम तापमान की लिस्ट में बांदा भी सबसे गर्म रहा. पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी प्रयागराज, बांदा, हमीरपुर, कानपुर जैसे शहरों में भीषण गर्मी पड़ रही है. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 3-4 दिनों में उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश आ सकती है. 

खजुराहो, रोहतक, बांदा सबसे गर्म शहरों में शुमार (Weather Alert) 

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में नौगांव, खजुराहो, रीवा और दमोह में भीषण गर्मी पड़ रही है. खजुराहो सबसे गर्म इलाका एमपी में रहा. राजस्थान में श्रीगंगानगर के अलावा पिलानी, कोटा में भी टेंपरेचर 47 को छू गया है. हरियाणा में रोहतक 46.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा. महाराष्ट्र के विदर्भ में ब्रह्मपुरी में 46.4 डिग्री, गोंदिया में 45.2 अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.बीकानेर, चुरु, जैसलमेर और फलोदी में तापमान 46 से 47 डिग्री के साथ झुलसा रहा है. उत्तर प्रदेश में बांदा के अलावा प्रयागराज, कानपुर, झांसी, उरई और देवमाली में मैक्सिमम टेंपरेचर 46 से 47 डिग्री के बीच रहा है. 

27 मई को देश के सबसे गर्म शहर

  1. श्रीगंगा नगर(राजस्थान) : 48.2
  2. बांदा (उत्तर प्रदेश) :    47.8 
  3. खजुराहो (मध्य प्रदेश) : 46.6
  4. वर्धा (महाराष्ट्र) : 47.1°C
  5. रोहतक (हरियाणा) :    46.9
  6. नागपुर (महाराष्ट्र): 46.6°C
  7. नौगाँव (मध्य प्रदेशः :    46.6
  8. अमरावती (महाराष्ट्र):    46.4
  9. चंद्रपुर (महाराष्ट्र) : 46.2
  10. हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) : 46.2

    ये भी पढ़ें – Monsoon Rain Alert: मॉनसून के पहले दिल्ली NCR में झमाझम बारिश होगी, यूपी में आंधी, पंजाब-हरियाणा से राजस्थान तक खूब भिगोएंगे बदरा

Maximum Temperature

भारत के 20 सबसे गर्म शहर (मई में)

  • बालांगीर (ओडिशा): 48
  • सासाराम (बिहार): 48
  •  बांदा (यूपी) :47.4
  • वर्धा (महाराष्ट्र) : 47.1
  • वाराणसी (उत्तर प्रदेश) : 47
  • रोहतक (हरियाणा) : 46.9
  • नागपुर (महाराष्ट्र) 46.6
  • नौगांव (मध्य प्रदेश) :46.6
  • प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) : 46.5
  • अमरावती (महाराष्ट्र) :46.4
  • झांसी (उत्तर प्रदेश) : 46.3
  • चंद्रपुर (महाराष्ट्र) : 46.2
  • हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) 
  • ग्वालियर (मध्य प्रदेश) : 45.6
  • हिसार (हरियाणा) : 45.5
  • कानपुर (उत्तर प्रदेश)45.2
  • भरतपुर (राजस्थान) : 45
  • नई दिल्ली : 44.8
  • खजुराहो (मध्य प्रदेश) : 44.3

 ये भी पढ़ें –  Weather Today LIVE: आंधी-बारिश, तूफान से सावधान, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक 3 दिन बिगड़ेगा मौसम, 10 राज्यों में अलर्ट




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *