HPBOSE 10th Result 2026 OUT: 10वीं में अनमोल ने हासिल किया 1st रैंक, टॉपर्स लिस्ट देखिए यहां

HPBOSE 10th Result 2026 OUT: 10वीं में अनमोल ने हासिल किया 1st रैंक, टॉपर्स लिस्ट देखिए यहां HPBOSE 10th Result 2026 OUT: 10वीं में अनमोल ने हासिल किया 1st रैंक, टॉपर्स लिस्ट देखिए यहां

HPBOSE Class 10th Topper list 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने आज कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है. लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म हो गया है. बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया है.इस साल का परीक्षा परिणाम न केवल छात्रों की मेहनत को दर्शाता है, बल्कि हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की एक नई तस्वीर भी पेश कर रहा है. इस साल कुल 83.87 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. जबकि पिछले साल 79.08 प्रतिशत था. आपको बता दें कि पिछले साल की तरह इस बार भी टॉपर्स लिस्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है. 

टॉप 5 टॉपर्स लिस्ट यहां देखिए

1st टॉपर

अमनोल ने 700 में से मिले 699 अंक हासिल करके पहली रैंक अपने नाम कर ली है.  बता दें कि अनमोल एवीएम स्कूल पहड़ा की स्टूडेंट हैं और कांगड़ा की रहने वाली हैं. आपको बता दें कि बोर्ड चेयरमैन राजेश शर्मा ने अनमोल को बधाई देते हुए उनके अंकों की तारीफ की और उनसे फोन पर बात करने की भी इच्छी जताई. 

2nd टॉपर

वहीं, दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से अभिनव, रोहणी और पूर्णिमा ने टॉप किया है. इन तीनों ने 698 अंक हासिल किए हैं. अभिनव और रोहिणी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां ऊना के छात्र हैं.जबकि पूर्णिमा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर की छात्रा हैं.

3rd टॉपर 

तीसरा टॉपर हमीरपुर की अश्विका शर्मा और मंडी की अलीशा ठाकुर ने हासिल किया है. दोनों ने 697 अंक (99.57%) हासिल किए हैं. 

4th टॉपर

चौथे नंबर पर 696 अंकों के साथ चार छात्रों ने अपनी जगह बनाई है:

श्रुति: ध्रुव आदर्श विद्यालय, छियाछी (सोलन).

अस्मिता शर्मा: किड बड्स पब्लिक स्कूल, पांगा (बिझड़ी).

इशिता वालिया: भारती विद्यापीठ पब्लिक स्कूल, बैजनाथ (कांगड़ा).

कनिश: भारती विद्यापीठ पब्लिक स्कूल, बैजनाथ (कांगड़ा).

5th टॉपर

मंडी जिले की दीक्षा ने 695 अंक लेकर टॉप-5 में अपनी जगह बनाई है. बता दें कि दीक्षा सरस्वती विद्या मंदिर, हटगढ़ की छात्रा हैं.

कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?

  • सबसे पहले HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘Results’ टैब पर क्लिक करिए.
  • ‘HPBOSE 10th Result 2026’ के लिंक सेलेक्ट करिए.
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स भरिए.
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे आप सेव करके रख लीजिए.

कम नंबर आने पर क्या करें

अगर आप अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट और री-इवैल्यूएशन (Re-evaluation) की प्रक्रिया भी शुरू करेगा.

यह भी पढ़ें- HPBOSE 10th Result 2026: QR कोड स्कैन करें और तुरंत पाएं रिजल्ट, तरीका है एकदम आसान




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *