JAC Class 10 Result 2026: 10वीं रिजल्ट की फर्जी अफवाहों के बीच झारखंड बोर्ड का आया बयान, बताया कब जारी होंगे नतीजे

JAC Class 10 Result 2026: 10वीं रिजल्ट की फर्जी अफवाहों के बीच झारखंड बोर्ड का आया बयान, बताया कब जारी होंगे नतीजे JAC Class 10 Result 2026: 10वीं रिजल्ट की फर्जी अफवाहों के बीच झारखंड बोर्ड का आया बयान, बताया कब जारी होंगे नतीजे


हाल ही में JAC ने विभिन्न कक्षाओं 8वीं, 9वीं और 11वीं के परिणाम घोषित किए हैं.

JAC Class 10 Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने की खबरों को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने फर्जी बताया है. साथ ही बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को सोशल मीडिया पर फैल रही इस तरह की खबरों से सतर्क रहने को कहा है. फर्जी खबरों को लेकर JAC ने एक प्रेस रिलीज जारी की है. जिसमें कहा है कि फिलहाल कॉपियों की जांच और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. अभी तक रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है. जेएसी ने सोशल मीडिया पर रिजल्ट से जुड़ी फैल रही किसी भी खबर पर विश्वास न करने को कहा है. JAC ने साफ किया है कि रिजल्ट की सही तारीख और समय आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर ही जारी किया जाएगा. इसलिए सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों से सतर्क रहे.

Latest and Breaking News on NDTV

कब तक जारी होगी रिजल्ट ?

प्रेस रिलीज में JAC ने लिखा है, “सूचित किया जाता है कि विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों पर वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा, 2026 के परीक्षाफल प्रकाशन के संबंध में कुछ शरारती तत्वों द्वारा भ्रामक खबरें और फर्जी तस्वीरें प्रसारित की जा रही है. इस संबंध में झारखण्ड अधिविद्य परिषद् (JAC) द्वारा स्थिति स्पष्ट की जाती है कि माध्यमिक परीक्षा के परीक्षाफल तैयार की प्रक्रिया वर्तमान में प्रगति पर है. परीक्षाफल घोषित नहीं किया गया है”.

“भ्रामक खबरों से सावधान रहे.  छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक से अनुरोध है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही ऐसी किसी भी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें. रिजल्ट किस दिन जारी किया जाएगा इसकी आधिकारिक सूचना आधिकारिक तौर पर जारी की जाएगी”.

कहां जारी किया जाएगा रिजल्ट

प्रेस रिलीज में आगे लिखा है कि परीक्षाफल को आधिकारिक वेबसाइट एवं डिजीलॉकर पर जारी किया जाएगा. अन्य किसी स्रोत पर परीक्षाफल का प्रकाशन परिषद् द्वारा नहीं किया जाएगा और न ही परिषद् इसके लिए जिम्मेवार होगी. विश्वसनीय जानकारी के लिए केवल परिषद् की आधिकारिक
वेबसाइट पर ही भरोसा करें.

ये भी पढ़ें- JAC Class 11 Result 2026: झारखंड बोर्ड 11वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना स्कोरकार्ड




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *