नई दिल्ली:
पश्चिम बंगाल अब ‘आयुष्मान भारत’ प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़ने जा रहा है. पश्चिम बंगाल देश का 36वां राज्य/केंद्रशासित प्रदेश बन जाएगा, जहां यह योजना लागू होगी. आदि कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए यात्री भूस्खलन होने के बाद रास्ते में फंस गए हैं. बिहार के खान सर (फैजल खान) पर गिरफ्तारी की तलवार तो लटक ही रही है, अब उनके कोचिंग सेंटर ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ पर ताला लगने की नौबत आ गई है. बिहार फायरब्रिगेड सर्विस की जांच में खान सर के कोचिंग सेंटर में कई खामियां पाई गइ हैं. इधर, केरल में दस्तक देने के बाद मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा और पूर्वोत्तर भारत के अतिरिक्त हिस्सों में आगे बढ़ सकता है. तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आज दोपहर तीन बजे ईएम बाइपास स्थित तृणमूल भवन में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि कोलकाता के मेयर पद से टीएमसी के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम के इस्तीफे के बाद नया मेयर कौन होगा. दिनभर की ताजा खबरें आपको यहां पढ़ने को मिलेंगी, इसलिए बनें रहें NDTV.in पर…


