Market Closing: अचानक बाजार में क्या हुआ? सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा टूटा, गिरावट की 3 बड़ी वजहें

Market Closing Updates Market Closing: अचानक बाजार में क्या हुआ? सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा टूटा, गिरावट की 3 बड़ी वजहें


Market Closing Updates: भारतीय शेयर बाजार के लिए हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन उतार-चढ़ाव भरा रहा. सुबह के सेशन में जहां वैश्विक बाजारों से आए पॉजिटिव साइन और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित पीस डील की खबरों के दम पर बाजार बढ़त के साथ खुला था, वहीं दोपहर बाद हाई लेवल पर प्रॉफिट बुकिंग हावी हो गई. कारोबार के आखिरी घंटों में बिकवाली इतनी ज्यादा थी कि सेंसेक्स 1,141.24 अंक (-1.50%) की गिरावट के साथ 74,726.56 के स्तर पर बंद हुआ. इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी 337.95 अंक (-1.41%) टूटकर 23,569.20 पर आकर थमा.

Market Closing Updates

बाजार में अचानक क्यों आई गिरावट

  • सुबह आईटी शेयरों में आई तेजी के बाद, बैंकिंग, ऑटो और एनर्जी सेक्टर के बड़े शेयरों में निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी.
  • यूरोप में उम्मीद से ज्यादा आए महंगाई के आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के बयानों को लेकर विदेशी निवेशक अलर्ट मोड पर हैं. इसी वजह से उन्होंने बिकवाली की.
  • हाल ही में आए कुछ बड़ी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों में इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजह से मार्जिन में गिरावट देखी गई, जिससे कॉरपोरेट अर्निंग को लेकर चिंता बढ़ी.

टॉप गेनर्स

  • टेक महिंद्रा (1.96)
  • एचसीएल टेक (1.65)
  • एलटी (0.76)
  • इंफोसिस (0.05)

टॉप लूजर्स

  • पावर ग्रिड (-3.46)
  • इंडिगो (-3.27)
  • एनटीपीसी (-2.86)
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा (-2.72)

आईटी शेयरों को छोड़ बाकी दिखे प्रेशर में

निफ्टी की बात करें तो आईटी शेयरों में निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया. इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और विप्रो में कमाल की ग्रोथ देखी गई. वहीं ऑटो के साथ पावर सेक्टर में जमकर लिवाली निवेशकों ने की. इसमें बजाज ऑटो, टाटा स्टील और पावर ग्रिड जैसे बड़े शेयर्स शामिल हैं. 

सुबह कैसी रही बाजार की शुरुआत

अमेरिका-ईरान के बीच संभावित पीस डील के चलते निवेशक सुबह के सेशन में खुश नजर आए. खरीदारी का माहौल बाजार में दिखाई दिया. सेंसेक्स की बात करें तो 161.66 अंक की बढ़त के साथ 76,029.45 पर खुला. वहीं निफ्टी की शुरुआत 57.15 की तेजी के साथ 23,964 अंक पर रही.

ये भी पढ़ें- RBI की एनुअल रिपोर्ट में खुशखबरी, मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच 6.9% की दर से भागेगी देश की अर्थव्यवस्था




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *