Morena Train Accident: मुरैना रेल हादसे की कहानी रेल यात्रियों की जुबानी, जानें- कैसे गई 4 यात्रियों की जान | Morena Train Accident read full story in the words of the passengers how the lives of four passengers were lost

Morena Train Accident: मुरैना रेल हादसे की कहानी रेल यात्रियों की जुबानी, जानें- कैसे गई 4 यात्रियों की जान | Morena Train Accident read full story in the words of the passengers how the lives of four passengers were lost Morena Train Accident: मुरैना रेल हादसे की कहानी रेल यात्रियों की जुबानी, जानें- कैसे गई 4 यात्रियों की जान | Morena Train Accident read full story in the words of the passengers how the lives of four passengers were lost

Morena Train Accident News: मुरैना रेल हादसे के बाद रेलवे अब इस हादसे की वजह तलाशने में जुटा है. इस बीच वहां मौजूद यात्रियों, और अपनों को गंवाने वाले यात्रियों ने जो कहानी बताई है, वह बहुत ही डरावनी और लापरवाही से भरा हुआ है. इस दुर्घटना में अपनी मां को खाने वाले उदय सिंह ने बताया, “उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस मुरैना रेलवे स्टेशन से धौलपुर की ओर रवाना हुई.  इसी दौरान हेतमपुर रेलवे स्टेशन से पास  पीछे के सामान्य डिब्बे में आग लगने की अफवाह फैलते ही घबराए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी”.

गाड़ी हेतमपुर रेलवे स्टेशन से 3 किलोमीटर आगे पिपरई गांव के मोड़ पर खड़ी हो गई. आग लगने की अफवाह से भयभीत यात्री अप ट्रैक पर बैठ गए. इसी दौरान धौलपुर से मुरैना की ओर अप ट्रैक पर पातालकोट एक्सप्रेस 20424 तेज गति से आई. अप ट्रैक पर बैठे यात्री आनन-फानन में भागने लगे. इसी दौरान कुछ लोग ट्रैक किनारे गिर गए, जिनमें से तीन महिला और एक चार वर्षीय बालक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिनकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई. इस हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

 बागेश्वर धाम से जा रहे थे वापस

सुल्तानगंज निवासी नदीम भी अपनी पत्नी आफरीन (35 वर्ष), बेटा असद (4 वर्ष) और एक बड़े पुत्र के साथ यात्रा कर रहा था. इसमें आफरीन व असद की मौत हो गई. इसी तरह रुनकता निवासी शकुंतला (60 वर्ष) और राजस्थान के बीकानेर निवासी वीरमादेवी (58 वर्ष) अपने परिजनों के साथ थीं, इन दोनों की भी मृत्यु हुई है. इस तरह हादसे में तीन महिला और बालक सहित चार की मौत हो गई. वहीं, दो महिलाएं हल्की घायल हो गई, जिनका राजस्थान के धौलपुर की जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है. राजस्थान के ये सभी लोग मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम से वापस अपने निवास स्थल की ओर जा रहे थे.

 यह भी पढ़ें- Morena Train Accident: आग लगने की अफवाह से ट्रेन से कूदे पैसेंजर, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही मुरैना पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचे. रेलवे भी अपना राहत और बचाव दल को तत्काल दल मौके पर भेज दिया. इस हादसे को स्वीकार करते हुए झांसी मंडल के डीआरएम ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है. वहीं, मृतकों के परिजनों  को सहायता की बात भी कही है. मुरैना जिला प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तेज गति से राहत कार्य संचालित कराया. सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मुरैना भेजा गया. हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक परिजन भी पीएम हाउस पहुंच गए. प्रशासन व पुलिस ने मृतकों के शव अंतिम संस्कार हेतु घर तक पहुंचाए जाने की व्यवस्था की है.

यह भी पढ़ें- मुरैना ट्रेन हादसा: VIDEO में देखें कैसे उदयपुर इंटरसिटी के यात्रियों को रौंदते निकली पातालकोट एक्सप्रेस!




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *