उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार तड़के निधन हो गया था. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक प्रतीक को बुधवार सुबह तबीयत खराब होने पर सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे लखनऊ के बैकुंठधाम (भैंसाकुंड) में किया जाएगा. उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने एक्स पर पोस्ट कर प्रतीक के अंतिम संस्कार की जानकारी साझा की है. उन्होंने कहा कि इस दुख की इस घड़ी में सभी की गरिमामय उपस्थिति प्रार्थनीय है. 38 साल की उम्र में प्रतीक के निधन से समाजवादी पार्टी में दुख की लहर दौड़ गई है. जानें पल-पल का अपडेट.
ये भी पढ़ें- प्रतीक यादव को मौत से पहले कैसे लगीं 6 चोटें, पोस्टमार्टम से गहराया सस्पेंस; जानें अब तक की कहानी
ये भी पढ़ें- पद्म भूषण कार्डियोलॉजिस्ट ने की प्रतीक यादव की पोर्स्ट माटम रिपोर्ट की पड़ताल, जानिए बीती रात क्या हुआ होगा..


