Today Weather: आज गर्मी का रेड अलर्ट! दिल्ली, नोएडा में 45 पार पारा, यूपी, पंजाब-हरियाणा से बिहार तक जानें मौसम का हाल

Latest and Breaking News on NDTV Today Weather: आज गर्मी का रेड अलर्ट! दिल्ली, नोएडा में 45 पार पारा, यूपी, पंजाब-हरियाणा से बिहार तक जानें मौसम का हाल


Delhi-NCR Weather Update: देश का अधिकतर हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में हैं. हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि दुनिया के टॉप 50 या टॉप 100 सबसे अधिक गर्म शहरों में सबसे ज्यादा शहर भारत के ही हैं. दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर और मध्य भारत में मई महीने में जमकर गर्मी पड़ रही है. दिल्ली वालों को अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. उसके बाद ऑरेंज अलक्ट जारी रहेगा. आने वाले 6-7 दिन यूपी, पंजाब, हरयाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश भीषण गर्मी और लू की मार झेलेगा. मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. दिल्ली से लेकर पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और पंजाब में कई जगहों पर हीटवेव की स्थिति रहेगी. इस बीच देश के 13 राज्यों के लिए तूफानी बारिश की राहत भरी खबर है. 

सबसे ज्यादा टेंपरेचर कहां पर

22 मई 2026 तक मध्य भारत, उससे सटे उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में दिन में अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और पश्चिमी दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों का तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस ब्रह्मपुरी (विदर्भ) में दर्ज हुआ.

 दुनिया के 100 सबसे गर्म जगहों में नोएडा, गाजियाबाद

एक्यूआई डॉट इन के आंकड़ों के मुताबिक, 22 मई को रात 10 बजे के आंकड़ों के  हिसाब से दुनिया की 50 सबसे गर्म जगहों में 35 भारत के शहर शामिल हैं.  इसमें रायपुर, दुर्ग, भिलाई, चंद्रपुर, नागपुर, बांदा, अकोला, बुरहानपुर, अमरावती, नोएडा, सोनीपत, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत कई शहर शामिल हैं. अगले एक हफ्ते तक तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है. लेकिन पहाड़ी इलाकों में जल्द राहत मिल सकती है.

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली-NCR में आने वाले 6-7 दिनों के लिए लू का अलर्ट है. 28 मई तक भीषण लू चलेगी, ये चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. 23 मई को भी लू से बुरा हाल रहेगा. कुछ दिनों तक पारा 45 डिग्री के करीब बना रहेगा. बता दें कि 22 मई को भी ऐसा ही हाल था और तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस औरन्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. IMD ने शनिवार के लिए न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है, साथ ही लू का अलर्ट भी जारी किया है. आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. जून की शुरुआत से मानसून एक्टिव हो सकता है, जिससे गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम?

उत्तर प्रदेश भी इन दिनों भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहा है. बांदा सबसे गर्म जगह बनी हुई है. 22 मई को बांदा में पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.  वहीं राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री तक पहुंच गया. 23 मई को भी राज्य में लू चलने की संभावना है. कुछ दिनों तक लू से राहत मिलने वाली नहीं है. दिन के साथ ही रातें भी गर्म रहेंगी. मौसम विभाग ने यूपी के 17 जिलों के लिए गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं 10 जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी है. इस दौरान लू चलेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

मौसम विभाग ने बिहार के लिए 23 और 24 मई को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 50 से 70 किमी.  प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 24 मई को कई जगहों पर हीटवेव की स्थिति रह सकती है. पटना में आंधी और भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया में गरज के साथ बारिश हो सकती है. 






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *