अमेरिकी सेना ने 66 दिन बाद होर्मुज से हटाई नाकेबंदी, ट्रंप बोले- हम शांति के लिए कमिटेड | US lifted the blockade on Iranian ports and coastal areas; the action was taken following an order from Trump

Latest and Breaking News on NDTV अमेरिकी सेना ने 66 दिन बाद होर्मुज से हटाई नाकेबंदी, ट्रंप बोले- हम शांति के लिए कमिटेड | US lifted the blockade on Iranian ports and coastal areas; the action was taken following an order from Trump


अमेरिका और ईरान के बीच MoU पर साइन होने के बाद अब चीजें पहले जैसी सामान्य होने लगी हैं. होर्मुज स्ट्रेट खुलने के बाद अब अमेरिका ने भी अपनी नाकेबंदी हटा ली है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिकी सेना ने ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों में आने-जाने वाले सभी समुद्री जहाजों पर लगी नाकेबंदी हटा ली है. 

ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने बुधवार को ही MoU पर साइन किए थे. इस समझौते के तहत ही ईरान होर्मुज खोलने को और अमेरिका नाकेबंदी हटाने को तैयार हुआ है. 

अब यूएस सेंट्रल कमांड ने X पर पोस्ट कर नाकेबंदी हटाने की जानकारी दी है. सेंट्रल कमांड ने पोस्ट में लिखा, ‘राष्ट्रपति के निर्देश के अनुसार, अमेरिकी सेना ने ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों में आने-जाने वाले सभी समुद्री जहाजों पर लगी नाकेबंदी हटा ली है. अमेरिकी सेना ईरानी बंदरगाहों पर आने-जाने वाले जहाजों को नहीं रोक रही है.’

हालांकि, नाकेबंदी हटने के बावजूद अमेरिकी नेवी के जहाज अभी यहां तैनात रहेंगे. इसकी वजह बताते हुए सेंट्रल कमांड ने कहा, ‘हमारे नेवी जहाज उस इलाके में मौजूद रहेंगे, ताकि यह पक्का किया जा सके कि समझौते की सभी बातों का पालन हो रहा है और वे पूरी तरह से लागू हैं.’

ट्रंप बोले- अमेरिका शांति के लिए कमिटेड है

वहीं, इस समझौते के बाद अब गुरुवार को ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट कर लिखा कि अमेरिका शांति के लिए कमिटेड है. 

उन्होंने कहा, ‘अमेरिका शांति के लिए प्रतिबद्ध है और हम मिडिल ईस्ट में सभी लोगों से अपील करते हैं कि वे हमारी बातचीत को सही ढंग से आगे बढ़ने देने के वादे पर कायम रहें.’

ट्रंप ने कहा, ‘बाजार खुश हैं, क्योंकि तेल की कीमतें काफी कम हो गई हैं और शेयरों के दाम काफी बढ़ गए हैं. हम लेबनान, हिज्बुल्लाह और इजरायल समेत सभी मोर्चों पर पूरी तरह से युद्धविराम की उम्मीद करते हैं.’

13 अप्रैल से नाकेबंदी थी

अमेरिका ने 28 फरवरी को इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमला किया था. इसके बाद ये हमला युद्ध में बदल गया था. अमेरिकी-इजरायल हमले के जवाब में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया था. 

होर्मुज बंद करने के जवाब में अमेरिकी सेना ने होर्मुज और जहाजों की नाकेबंदी कर दी थी. अमेरिका की नाकेबंदी के कारण यहां से जहाजों का निकलना और मुश्किल हो जा रहा था. हालांकि, MoU पर साइन होने के बाद 66 दिन बाद अमेरिकी सेना की नाकेबंदी हट गई है.

यह भी पढ़ेंः जिस पैलेस में ट्रंप ने साइन की ईरान डील, उसका हिटलर से क्या है कनेक्शन? 107 साल पहले जून के महीने का वो वाकया

लेखक के बारे में

img




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *