आज से गुजरात में शुरू होगी ‘भारत टैक्सी’, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ, जानिए कहां-कहां चलेगी | Amit Shah to inaugurate bharat taxi on 27 june in gujarat check details here

Latest and Breaking News on NDTV आज से गुजरात में शुरू होगी 'भारत टैक्सी', गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ, जानिए कहां-कहां चलेगी | Amit Shah to inaugurate bharat taxi on 27 june in gujarat check details here


केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज यानी 27 जून को गुजरात में देश की पहली सहकारिता-आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ करेंगे. गुजरात में भारत टैक्सी का सॉफ्ट-लॉन्च दिसंबर 2025 में किया गया था. यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को परिवहन एवं मोबिलिटी क्षेत्र तक विस्तार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.  भारत टैक्सी में टैक्सी चलाने वाला ड्राइवर सिर्फ काम करने वाला नहीं, बल्कि उसी प्लेटफॉर्म का साझेदार और मालिक भी होता है. इससे ड्राइवरों को ज्यादा कमाई का मौका, सामाजिक सुरक्षा और अपने काम पर अधिकार जैसे फायदे मिलते हैं.

क्या है भारत टैक्सी?

भारत टैक्सी भारत की पहली चालक-स्वामित्व वाली राइड-हेलिंग सेवा है, जो सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा भारत की 8 प्रमुख सहकारी संस्थाओं — एनसीडीसी, जीसीएमएमएफ (अमूल), एनडीडीबी, नाफेड, इफको, कृभको, नाबार्ड और एनसीईएल — के सहयोग से सहकारिता के सिद्धांतों पर निर्मित एक प्लेटफॉर्म है, जो ‘सारथी ही मालिक’ की अवधारणा को साकार करता है. इस मॉडल के अंतर्गत टैक्सी चालक सेवा प्रदाता, सहभागी और प्लेटफॉर्म के स्वामी भी हैं, जिससे उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा और स्वामित्व का लाभ प्राप्त होता है.

गुजरात में कहां-कहां शुरू होगी भारत टैक्सी?

भारत टैक्सी का शुभारंभ गुजरात के 14 प्रमुख शहरों — अहमदाबाद, सूरत, द्वारका, वडोदरा, राजकोट, सोमनाथ, वलसाड, आनंद, जामनगर, भावनगर, नडियाद, जूनागढ़, मेहसाणा और अमरेली — में किया जाएगा. आगामी एक माह के भीतर पूरे गुजरात में इसकी सेवाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

भारत टैक्सी का फायदा?

भारत टैक्सी, बहु-राज्य सहकारी समितियां अधिनियम, 2002 के अंतर्गत पंजीकृत है और 6 जून 2025 को स्थापित की गई थी. यह प्लेटफॉर्म शून्य-कमीशन मॉडल पर संचालित होता है, जिससे सेवा से प्राप्त आय का अधिकतम लाभ सीधे सारथियों तक पहुंचता है. इसके साथ ही सारथियों को बीमा, लोन, पेंशन और विभिन्न सरकारी सामाजिक योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाता है. ग्राहकों के लिए भारत टैक्सी, सर्ज-फ्री प्राइसिंग मॉडल के साथ-साथ गुजरात पुलिस के सहयोग से सुरक्षित एवं भरोसेमंद यात्रा सुनिश्चित करती है. यात्री बाइक, ऑटो और कैब सहित विभिन्न परिवहन विकल्पों में से अपनी सुविधानुसार चुनाव कर सकते हैं.

बेहतर मोबिलिटी नेटवर्क    

भारत टैक्सी मोबिलिटी सेक्टर में एक नया मॉडल लाने का काम कर रही है, जो सहकारिता पर आधारित है. इसका मकसद ड्राइवरों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें बेहतर सामाजिक सुरक्षा देना है. यह पहल परिवहन क्षेत्र में सबके लिए बराबर अवसर और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है. आने वाले समय में भारत टैक्सी देश के सभी राज्यों और बड़े शहरों में अपनी सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही है, हर जगह मदद के लिए सहायता केंद्र खोले जाएंगे, ड्राइवरों की सुरक्षा और सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा और डिजिटल सिस्टम से जोड़कर एक बेहतर और शामिल करने वाला मोबिलिटी नेटवर्क तैयार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: घर बैठे पिकअप और डिलीवरी, रियल-टाइम लाइव ट्रैकिंग, रेलवे से भेजे गए पार्सल ऐसे कर सकेंगे ट्रैक

यह भी पढ़ें: दिल्ली में खत्म होगी टोल पर रुकने की झंझट, 156 टोल नाकों पर लागू होगा नया सिस्टम, जानिए क्या होंगे बदलाव






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *