‘उनकी मेहनत का फल मिला…’, डीके शिवकुमार के CM बनने के बाद पत्नी और बेटी का EXCLUSIVE इंटरव्यू

'उनकी मेहनत का फल मिला...', डीके शिवकुमार के CM बनने के बाद पत्नी और बेटी का EXCLUSIVE इंटरव्यू 'उनकी मेहनत का फल मिला...', डीके शिवकुमार के CM बनने के बाद पत्नी और बेटी का EXCLUSIVE इंटरव्यू

कांग्रेस नेता और कर्नाटक के डिप्टी सीएम रहे डीके शिवकुमार ने आज (3 जून 2026) मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली. बेंगलुरु के लोक भवन में इस शपथ समारोह में उनके साथ डॉ. जी. परमेश्वर (डिप्टी सीएम),  के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल, रामलिंगा रेड्डी, सतीश जरकीहोली, कृष्णा बायर गौड़ा, प्रियांक खड़गे, यू.टी. खादर, ईश्वर खांद्रे, यतींद्र सिद्धारमैया, बायराठी सुरेश और शरण प्रकाश पाटिल ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. 

पत्नी और बेटी ने क्या कहा? 

डीके शिवकुमार के सीएम बनने के बाद उनकी पत्नी और बेटी ने खुशी जाहिर की है. एनडीटीवी से बातचीत में सीएम शिवकुमार की पत्नी उषा शिवकुमार ने कहा कि वह यह मौका खुशी का मौका है. मेरी कर्नाटक के लोगों के लिए शुभकामनाएं हैं.  वहीं उनकी बड़ी बेटी ऐश्वर्य शिवकुमार ने भी पिता के सीएम बनने के बाद खुशी जाहिर की. 

उन्होंने कहा, “मैं उनका शुभकामनाएं देना चाहती हूं. सत्ता का साथ कई जिम्मेदारियां भी आती हैं. भगवान उनको इस जिम्मेदारी को संभालने की ताकत दें और कर्नाटक आगे बढ़ता रहे.”  

ऐश्वर्या शिवकुमार ने कहा, “उन्हें उनकी मेहनत का फल मिला है. कांग्रेस पार्टी ने उन्हें ये पद दिया इसके लिए हम आभारी हैं. कर्नाटक को लोगों को बहुत नई कैबिनेट बहुत उम्मीदें हैं.”

कैबिनेट में सभी बड़े समुदायों को प्रतिनिधित्व

नई कैबिनेट में वोक्कालिगा, दलित, लिंगायत, मुस्लिम, क्रिश्चियन, एसटी और ओबीसी समुदायों को संतुलित तरीके से जगह दी गई है. खुद मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं, जबकि डिप्टी सीएम जी. परमेश्वर दलित चेहरे के तौर पर शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Karnataka Oath: कर्नाटक के नए CM बने डीके शिवकुमार, हाथ में संविधान की कॉपी लेकर ली शपथ






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *