‘उन्हें जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा…’: राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

‘उन्हें जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा…’: राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना ‘उन्हें जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा…’: राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भले ही सोच रहे हैं कि इनका राज बना रहेगा, लेकिन इनका जाने का ‘टाइम’ आने वाला है. उन्हें जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि चाहे जितना ‘वोट चोरी’ कर लें, लेकिन कांग्रेस उन्हें पराजित करेगी.

राहुल गांधी शुक्रवार शाम यहां हरियाणा कांग्रेस के नेता बृजेंद्र सिंह की ‘सद्भाव यात्रा’ में शामिल हुए. सिंह पिछले कुछ महीने से हरियाणा में पदयात्रा निकाल रहे हैं. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में करीब 4000 किलोमीटर की पदयात्रा करने वाले राहुल गांधी पहली बार बृजेंद्र सिंह की यात्रा में शामिल हुए.

इस मौके पर बृजेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद व अन्य नेता भी थे. राहुल गांधी ने यात्रा के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ हरियाणा का चुनाव भाजपा ने चोरी किया…अब पश्चिम बंगाल और असम में चुनाव चोरी किया है. इन्होंने चुनाव चोरी करने का सिस्टम बना दिया है.”

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निर्वाचन आयोग, नौकरशाही को नियंत्रित कर रखा है. कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ये और भाजपा) सोचते हैं कि अब इनका ही राज रहेगा, इन्हें कोई रोक नहीं सकता. मगर अब इनका (जाने का) टाइम आने वाला है. क्योंकि जनता यह बात समझ गई है कि नरेन्द्र मोदी और अमित शाह जी देश को बेचने का काम करते हैं.”

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया, ‘‘कांग्रेस के ‘बब्बर शेरों’ याद रखो…नरेन्द्र मोदी और भाजपा को कांग्रेस पार्टी हराएगी.”

राहुल गांधी ने ‘सद्भाव यात्रा’ का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘हमारे नेताओं ने हरियाणा की नब्ज को समझा है. वे जनता के बीच गए और उनके मुद्दों को करीब से जाना है. मेरी सोच है कि कांग्रेस पार्टी के हर युवा नेता को हर प्रदेश में ऐसी यात्रा करनी चाहिए. यात्राओं से राजनीतिक समझ बढ़ती है, जनता से जुड़ाव होता है और बहुत कुछ सीखने को मिलता है.”

उन्होंने कहा कि इस यात्रा का एक संदेश है कि हिंदुस्तान नफरत और हिंसा से नहीं, सिर्फ मोहब्बत से चलेगा. कांग्रेस नेता ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘इस समझौते से अमेरिका को सबकुछ मिल गया और भारत को कुछ नहीं मिला. अमेरिका के दबाव में आकर नरेन्द्र मोदी ने यह समझौता किया, जबकि हिंदुस्तान का कोई दूसरा प्रधानमंत्री ऐसा समझौता नहीं कर सकता था.”

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए खोल दिया है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि इस समझौते में भारत को कुछ हासिल नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है, लेकिन बाकी देश का भी यही हाल है.

ये भी पढे़ं :  चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मामला: बंगाल CID ने 3 लोगों को हिरासत में लिया, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *