Dehradun Viral Couple Morning Walk: सोशल मीडिया पर रोजाना नए-नए वीडियो और कंटेंट वायरल होते ही रहते हैं. कुछ वीडियो लोगों का मनोरंजन करते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं जो मोटिवेट कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जो लोगों को फिटनेस के लिए काफी ज्यादा मोटिवेट कर रहा है. वीडियो में देहरादून का एक कपल नजर आता है जिन्होंने सुबह-सुबह 20 किलोमीटर की मॉर्निंग वॉक की. उनकी लगन और फिटनेस के लिए जज्बा देखकर इंटरनेट यूजर्स खूब तारीफ कर रहे हैं.
50 की उम्र में 20 किमी की मॉर्निंग वॉक
वीडियो में कपल बताता है ‘अभी सुबह के 5:30 बज रहे हैं और आज हम 50 की उम्र में 20 किलोमीटर दौड़ने वाले हैं’. इसके आगे वे बताते हैं कि वे अपनी मॉर्निंग वॉक नींबूवाला गढ़ी कैंट से शुरू कर रहे हैं और पुरुकल पर खत्म करेंगे. इसके बाद कपल सबसे पहले मंदिर के दर्शन करते हुए अपनी मॉर्निंग वॉक शुरू करते हैं. फिर वीडियो में यह कपल सुबह-सुबह देहरादून की सड़कों पर दौड़ता हुआ नजर आता है. वे पूरे समय एक ही रफ्तार बनाए रखते हैं और 20 किलोमीटर की मॉर्निंग वॉक को पूरा करते हैं. लंबी दूरी और थकान के बावजूद उन्होंने बीच में रुकना नहीं चुना और लगातार दौड़ते रहे. यह वीडियो संदेश देता है कि फिटनेस उम्र से नहीं, बल्कि आपकी मेहनत, दिनचर्या और सोच से तय होती है. उनकी इस कोशिश ने सोशल मीडिया पर कई लोगों को प्रभावित किया है. लोग उनकी लगन की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें इंस्पिरेशन का अच्छा उदाहरण बता रहे हैं.
आप भी देखिए ये वीडियो
इंटरनेट यूजर्स हुए मोटिवेट
वीडियो को इंस्टाग्राम पर @twofit.to.quit नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है, जिसपर अभी तक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 1.7 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा ‘5:30 AM. 50 की उम्र. 20 किलोमीटर. नींबूवाला से पुरुकल तक, बिना बहाने के. उम्र सिर्फ एक नंबर है, फिटनेस एक चॉइस है..’. वीडियो के कमेंट सेक्शन में इंटरनेट यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा ‘नशा करने वाली यंग जेनरेशन को आप दोनों से कुछ सीखना चाहिए’, दूसरे यूजर ने लिखा ‘इंस्पिरेशन’, एक अन्य यूजर ने लिखा ‘इंन्सपायर्ड’.
यह भी पढ़ें: ‘ऐसा अप्रेजल मैं कभी नहीं भूलूंगा’, दिल्ली में बॉस ने तोहफे में दी ब्रैंड न्यू SUV
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.


