ऐश्वर्या राय के फैंस का इंतजार खत्म, कान्स के रेड कार्पेट पर छाईं बच्चन परिवार की बहू, फैंस बोले- स्टनिंग

Latest and Breaking News on NDTV ऐश्वर्या राय के फैंस का इंतजार खत्म, कान्स के रेड कार्पेट पर छाईं बच्चन परिवार की बहू, फैंस बोले- स्टनिंग


कान फिल्म फेस्टिवल में पिछले दिनों आलिया भट्ट चर्चा में रहीं. उनके लुक ने जहां फैंस का ध्यान खींचा तो वायरल वीडियो ने उन्हें ट्रोल कर दिया और ओजी ऐश्वर्या राय बच्चन से उनकी तुलना होने लगी. वहीं फैंस बेसब्री से ऐश्वर्या राय का कान फिल्म फेस्टिवल में इंतजार करने लगे. लेकिन अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय ने कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर एंट्री कर दी है, जिसके वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. वहीं फैंस ऐश्वर्या राय के लुक को कायल हो गए हैं. 

ऐश्वर्या राय का कान से फर्स्ट लुक आया सामने

ऐश्वर्या राय ने कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किया गया एक नीला गाउन पहना, जिसे मरमेड फिनिश दिया गया था. उन्होंने अपने लुक को एक चमकदार दुपट्टे के साथ पूरा किया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अमित अग्रवाल ने इस साल कान्स में अपना डेब्यू किया है.

ये भी पढे़ं- दूरदर्शन का 780 एपिसोड वाला वो शो, 90s में बना पहला बड़ा डेली सोप, मां के रेप का बदला लेने निकली थी पत्रकार

रेड कार्पेट पर बेटी आराध्या संग उतरीं ऐश्वर्या राय

कान फिल्म फेस्टिवल के लुक के बाद ऐश्वर्या राय का एक और लुक सामने आया है, जिसमें वह बेटी आराध्या बच्चन के साथ पोज देती हुईं नजर आ रही हैं. वीडियो में ऐश्वर्या राय को पिंक गाउन में देखा जा सकता है. जबकि आराध्या रेड कलर के प्यारे आउटफिट में नजर आ रही हैं. वीडियो में उन्हें बेटी का हाथ थामे चलते देखा जा सकता है. 

ऐश्वर्या राय के कारण परेशान थे फैंस

12 मई से कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हुई थीं, जिसमें 24वीं बार ऐश्वर्या राय शिरकत करती हुईं नजर आई हैं. हालांकि पहले होटल मार्टिनेज में L’Oreal की ब्रांडिंग से ऐश्वर्या राय का पोस्टर गायब होने पर फैंस ने इस बात पर चिंता जताई कि इस साल के एडिशन में उन्हें शामिल नहीं किया गया है. लेकिन अब उनके कान फिल्म फेस्टिवल में आने से ये सारी खबरें अफवाह साबित हो गई हैं. 

ये भी पढे़ं- आशा भोसले की नातिन की मोहम्मद सिराज से उड़ी थीं डेटिंग की खबरें, जनाई भोसले कहा था- मैं उन पर निर्भर हूं






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *