कारोबारी की बेटी ही निकली डेढ़ करोड़ की डकैती की मास्टरमाइंड, प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार

कारोबारी की बेटी ही निकली डेढ़ करोड़ की डकैती की मास्टरमाइंड, प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार कारोबारी की बेटी ही निकली डेढ़ करोड़ की डकैती की मास्टरमाइंड, प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार

मुरादाबाद के थाना नागफनी क्षेत्र में हुई करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये की हाईप्रोफाइल डकैती का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि पीतल कारोबारी की अपनी ही बेटी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर घर में डकैती की साजिश रची थी. पुलिस ने कारोबारी की बेटी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये की नकदी, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई कारें बरामद कर ली है.

एसएसपी Satpal Antil ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस हाई प्रोफाइल डकैती को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था. पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के बाद पूरे गिरोह तक पहुंचना संभव हो सका.

11 मई की रात वारदात को दिया गया था अंजाम

घटना 11 मई की रात की है. नागफनी थाना क्षेत्र के अकबर कंपाउंड निवासी पीतल कारोबारी इमरान के घर देर रात हथियारबंद बदमाश घुस आए थे. बदमाशों ने परिवार को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर घर में रखी भारी नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए थे. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था.

9 साल से प्रेम संबंध में है युवती

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने कई टीमें गठित की थी. पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह और क्षेत्राधिकारी कोतवाली सुनीता दहिया के नेतृत्व में गठित टीमों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई. जांच के दौरान पुलिस ने अरशद वारसी, कुलदीप, रवि कुमार, निक्की और कारोबारी की 21 वर्षीय बेटी अरीबा को गिरफ्तार किया. पूछताछ में सामने आया कि अरीबा और आरोपी अरशद वारसी के बीच पिछले आठ से नौ साल से प्रेम संबंध थे. दोनों अलग-अलग समुदाय से थे, जिस वजह से परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था. इसी बात से नाराज होकर दोनों ने डकैती की साजिश तैयार की.

युवती ने घर की चाबियां प्रेमी को दे दी

पुलिस के मुताबिक अरीबा लगातार अपने प्रेमी को घर की आर्थिक स्थिति, नकदी और परिवार की गतिविधियों की जानकारी देती रही. करीब एक महीने पहले उसने घर की चाबियां भी अरशद को उपलब्ध करा दी थीं. वारदात वाली रात मुख्य दरवाजा खोलने की जिम्मेदारी भी अरीबा ने निभाई. इसके बाद अरशद अपने साथियों के साथ घर में दाखिल हुआ और पूरी वारदात को अंजाम दिया गया.

यह भी पढ़ें- यूपी में 1900 करोड़ के जमीन व बैंक घोटाले का पर्दाफाश, थर्मल पावर प्लांट के नाम पर हुआ बड़ा खेला

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 47 लाख 24 हजार रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, चार अवैध तमंचे, कई जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारें बरामद की हैं. पुलिस का कहना है कि गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है. एसएसपी सतपाल अंतिल ने पूरी पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि मुरादाबाद पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और किसी भी बड़ी वारदात में शामिल अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें- यूपी में कुदरत का कहर: सीएम योगी सख्त, मंत्रियों को कमान और प्रभावितों को 3 घंटे में राहत के आदेश




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *