बिहार में बुलडोजर कार्रवाई में जमींदोज हुए दर्जनों मकान, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से हुई पुलिस की झड़प

बिहार में बुलडोजर कार्रवाई में जमींदोज हुए दर्जनों मकान, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से हुई पुलिस की झड़प बिहार में बुलडोजर कार्रवाई में जमींदोज हुए दर्जनों मकान, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से हुई पुलिस की झड़प

Bihar News:

बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार बनने के बाद अब बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई है. इस कड़ी में मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की गई. जिसमें दर्जनों घरों को जमींदोज कर दिया गया. हालांकि इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प देखने को मिली है. वहीं इस दौरान पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा.

दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आदेश के बाद मुख्यालय के निर्देश के आलोक में इन दोनों बिहार के मुजफ्फरपुर में लगातार बुलडोजर गरज रहा है. इसी क्रम में गुरुवार (14 मई) को एक बार फिर अनुमंडल पूर्वी के गन्नीपुर और अनुमंडल पश्चिम क्षेत्र के मोतीपुर में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण मुक्त कराया गया.

दर्जनों घर जमींदोज होने पर लोगों ने किया विरोध

इस दौरान दर्जनों घरों को जमींदोज कर दिया गया. हालांकि इस दौरान शहरी क्षेत्र के गन्नीपुर में अतिक्रमण खाली करने पहुंचे टीम से स्थानीय लोगों की झड़प हो गई. लोगों ने अतिक्रमण खाली किए जाने का विरोध शुरू कर दिया जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को भी हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और तमाम विरोध के बावजूद अतिक्रमण खाली करने पहुंचे टीम के द्वारा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर लिया गया.

नोटिस के बाद हुई कार्रवाई

मुसहरी अंचलाधिकारी महेंद्र कुमार शुक्ला के द्वारा बताया गया कि आज शहरी क्षेत्र के गन्नीपुर में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है. उन्होंने बताया कि सभी लोगों को पहले नोटिस दिया गया था बावजूद इसके लोगों के द्वारा सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण को खाली नहीं किया गया था. जिसके बाद आज मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के तैनाती कर पूरे सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर लिया गया है.

अभियान जारी रहेगा

वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा की मुख्यालय के आदेश के आलोक में जिले में लगातार सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है. इसी क्रम में आज एक बार फिर मोतीपुर और शहरी क्षेत्र के गन्नीपुर में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को अतिक्रमण मुक्त कर लिया गया है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

यह भी पढ़ेंः हवाई हमले की चेतावनी के बाद बिहार के 6 शहर हुए ब्लैकऑउट, शाम 7 बजे छाया अंधेरा, सफल रहा मॉक ड्रिल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *