किस काम का गुस्सा! मामूली झगड़े में पिता-पुत्र की सरेआम चाकू गोदकर हत्या, दिल्ली के CR पार्क में डबल मर्डर

किस काम का गुस्सा! मामूली झगड़े में पिता-पुत्र की सरेआम चाकू गोदकर हत्या, दिल्ली के CR पार्क में डबल मर्डर किस काम का गुस्सा! मामूली झगड़े में पिता-पुत्र की सरेआम चाकू गोदकर हत्या, दिल्ली के CR पार्क में डबल मर्डर

राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में डबल मर्डर का मामला आया है. सीआरपार्क इलाके के तारा अपार्टमेंट में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हुई है. जानकारी के अनुसार, पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े में आरोपी ने दो लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया. हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

पैसों के लेनदेन को लेकर हुई थी कहासुनी

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों और मृतक के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई थी. यह कहासुनी देखते ही देखते हिंसक हो गई. दोनों की मारपीट होने लगी. इसके बाद गुस्से में आरोपी ने चाकू से पिता-पुत्र पर हमला कर दिया. दोनों को लहूलुहान छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया. फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

पुलिस आसपास के लोगों से कर रही पूछताछ

पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी शुक्रवार की शाम को मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद कारण हो सकता है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है, लेकिन वह अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके.

सुल्तानपुरी से भी आया हत्या का मामला

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. हमले के बाद घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के भाई मोहित ने आरोप लगाया था कि उसके भाई रोहन को पहले से ही निशाना बनाया जा रहा था. आरोपी लड़का पहले भी रोहन पर चाकू से हमला कर चुका था, लेकिन उस समय मामला शांत हो गया था और सख्त कार्रवाई नहीं हुई. घटना वाले दिन आरोपी ने रोहन को बुलाया और फिर 3-4 लड़कों के साथ उसे एक तरफ ले गया। वहां ले जाकर उस पर चाकू से हमला किया गया.

सुनीता नाम की एक महिला ने भी बताया कि पहले भी रोहन को चाकू मारा गया था, लेकिन उस समय मामला आपसी समझौते के नाम पर खत्म कर दिया गया था. उन्होंने बताया कि वह तीन भाइयों में से एक था और अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिवार का कहना है कि आरोपी पक्ष की तरफ से सुनियोजित तरीके से हमला किया गया. पहले भी इस मामले को दबाने की कोशिश की गई थी और पुलिस तक बात पहुंचने के बावजूद कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया.

यह भी पढ़ें: पहले झांसे में फंसाकर सूनसान जगह ले जाती थी लड़की, फिर साथियों साथ मिलकर करती थी लूट, दिल्ली में हनीट्रैप गैंग का खुलासा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *