नई दिल्ली:
Krishnavataram Part 1: The Heart and Daadi Ki Shaadi Box Office Day 2: बॉक्स ऑफिस पर 8 मई 2026 को कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं. इनमें कपिल शर्मा की मचअवेटेड फिल्म दादी की शादी और कृष्णावतारम पार्ट 1 द हार्ट शामिल है. इन दो फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर खूब चर्चा हो रही है. जहां पहले दिन इन दो में से कृष्णावतारम ने बाजी मारी तो वहीं दादी की शादी की कमाई 1 करोड़ भी पूरा नहीं कर पाई. जबकि दूसरे दिन भी यह सिलसिला जारी रहा. हाल कुछ ऐसा हुआ कि दूसरे दिन कृष्णावतारम ने दादी की शादी से दोगुना ज्यादा कमाई हासिल कर ली.
कृष्णावतारम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, पेड प्रीव्यू से 42 लाख का कलेक्शन कृष्णावतारम ने किया था. जबकि फुल रिलीज के बाद पहले दिन 1.15 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की. जबकि दूसरे दिन आंकड़ा 2.25 करोड़ हो गया. इसके बाद भारत में नेट कलेक्शन 3.82 करोड़ हो गया है. जबकि इंडिया ग्रॉस 4.57 करोड़ तक पहुंचा है.
दादी की शादी का कलेक्शन कृषणावतारम से हुआ आधा
कपिल शर्मा की दादी की शादी की बात करें तो पहले दिन 72 लाख का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म ने दो दिनों में भारत में 1.75 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2.10 करोड़ ही हो पाया है, जो कि कृष्णावतारम की कमाई से आधा है.
कृष्णावतारम के बारे में
फिल्म ‘कृष्णावतारम’ में सिद्धार्थ गुप्ता भगवान कृष्ण की भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है और इसमें कई बड़े कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. संस्कृति जयना, सुष्मिता भट्ट, निवासिनी कृष्णन, गोविंद नामदेव, जरीना वहाब, आशुतोष राणा और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकार इस फिल्म का हिस्सा हैं.
दादी की शादी के बारे में
कपिल शर्मा की फिल्म दादी की शादी में नीतू कपूर लीड रोल में नजर आ रही हैं. जबकि उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी इस फिल्म के साथ 45 की उम्र में डेब्यू कर रही हैं, जिसके चलते वह चर्चा में रही हैं.
ये भी पढ़ें- थलापति विजय की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, हिंदी वर्जन को कृष्णा अभिषेक ने दी आवाज, लोगों ने किया ट्रोल


