कोचिंग विवाद: रोशन आनंद को मिली जमानत, भाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल | coaching controversy Roshan Anand granted bail attend brother prince yadav funeral khan sir

कोचिंग विवाद: रोशन आनंद को मिली जमानत, भाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल | coaching controversy Roshan Anand granted bail attend brother prince yadav funeral khan sir कोचिंग विवाद: रोशन आनंद को मिली जमानत, भाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल | coaching controversy Roshan Anand granted bail attend brother prince yadav funeral khan sir

ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आंनद को जमानत मिल गई. रोशन आंनद ने कोर्ट में कहा कि वे घटना में शामिल नहीं थे और जांच में पूरा सहयोग करेंगे. अब भाई प्रिंंस के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेंगे. खान सर की कोचिंंग पर हमले के आरोप में पुलिस ने 3 जून को रोशन आंनद को जेल भेज दिया था.  पिछले दिनों हुई सुनवाई में पटना सिविल कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. आज उन्हें जमानत मिल गई.  

कोर्ट ने कहा- गुरु की तरह व्यवहार करें 

जमानत देते हुए कोर्ट ने कहा, “गुरु हैं, खान और रोशन आनन्द गुरु की तरह व्यवहार करें. दोनों टीचर हैं, हेल्दी कम्पीटिशन करें, क्रिमिनल एक्टिविटी में इन्वॉल्व न हों.”  रोशन आनंद के वकील ने कहा, “रोशन घटना में शामिल नहीं था. खान ने हम पर अगर षड्यंत्र का आरोप लगाया तो बॉडीगार्ड की फायरिंग वाली बात क्यों छिपाई?”

12 जून को  रोशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई थी. खान सर के वकील मेडिकल ग्राउंड पर कोर्ट में अनुपस्थित होने की अनुमति मांग की थी. इसकी वजह से कोर्ट ने सुनवाई टाल दी थी. 

3 जून को रोशन आंनद गए थे जेल 

2 जून को पटना में खान सर की कोचिंंग पर हमला हुआ था. खान सर ने ज्ञान बिंंदु कोचिंंग डायरेक्टर रोशन आनंद और उसके भाई प्रिंंस यादव पर हमले का आरोप लगाते हुए मुकदमा कराया था. इसके बाद 3 जून को पुलिस ने रोशन आनंद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. प्रिंस यादव नेपाल चला गया था. नेपाल में अपने दोस्तों के साथ होटल में रुका हुआ था. 

प्रिंस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

प्रिंंस यादव की होटल में 14 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. इसके बाद तेज प्रताप यादव ने रोशन आनंद की रिहाई की मांग करते हुए भाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में शामिल होने की मांग की थी. आज कोर्ट में रोशन आंनद की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई में जमानत मिल गई. आज प्रिंंस के शव का अंतिम संस्कार होगा. रोशन आनंद भाई के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेंगे. 

खान सर ने प्रिंस को श्रद्धांजलि दी 

प्रिंंस की मौत पर खान सर का बयान आया. उन्होंने प्रिंस की मौत पर किसी तीसरे की संलिप्तता की आशंका जाहिर की है. उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संदेवना व्यक्त करते हुए प्रिंस को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने पूरा सहयोग करने की बात कही. खान सर ने दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की.  

 यह भी पढ़ें: रोशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत पर खान सर का रिएक्शन आया सामने, कहा- अटकलों पर न जाएं, जो दोषी उसे फांसी हो

  




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *