महाराष्ट्र: 62.42 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड! CBI ने मुंबई की फर्म के खिलाफ का दर्ज किया केस | mumbai bank fraud 62 crore cbi case indian bank scam financial fraud investigation

img पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए 12 श्रेणियों में दिए गए 'देवऋषि नारद पुरस्कार' | Devrishi Narad Awards Honour Excellence In Journalism Across 12 Categories


महाराष्ट्र में बैंक फ्रॉड का बड़ा मामला सामने आया है, जहां 62.42 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में सीबीआई ने मुंबई की एक फर्म और उसके पार्टनर्स के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोप है कि फर्जी वित्तीय जानकारी देकर बैंकों से ज्यादा कर्ज लिया और इसमें कुछ अज्ञात सरकारी कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई ने कई ठिकानों पर छापेमारी कर अहम दस्तावेज बरामद किए हैं.

CBI ने दर्ज किया केस

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने 18 जून 2026 को यह केस दर्ज किया. यह कार्रवाई इंडियन बैंक की मुंबई स्थित SAM ब्रांच की शिकायत के आधार पर की गई. शिकायत में मुंबई की एक फर्म, उसके साझेदारों, अज्ञात सरकारी अधिकारियों और अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

गलत जानकारी देकर ज्यादा कर्ज

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कर्ज लेने के लिए बैंकों को गलत और बढ़ा-चढ़ाकर वित्तीय जानकारी दी. फर्जी आंकड़ों के जरिए उन्होंने कैश क्रेडिट लिमिट ज्यादा हासिल कर ली. इस पूरी साजिश के कारण इंडियन बैंक और अन्य बैंकों को करीब 62.42 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

20 जून को कई ठिकानों पर छापेमारी

केस दर्ज होने के दो दिन बाद, 20 जून 2026 को सीबीआई ने मुंबई और अन्य स्थानों पर जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई मुंबई की स्पेशल कोर्ट से मिले सर्च वारंट के आधार पर की गई. छापे के दौरान अधिकारियों ने कई दस्तावेज और रिकॉर्ड जब्त किए.

बरामद हुए कई अहम दस्तावेज

तलाशी के दौरान जांच से जुड़े कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले, जिन्हें सीबीआई ने कब्जे में ले लिया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ कर्जदार कंपनियों के क्रेडेंशियल्स की जांच अभी जारी है. साथ ही ऐसे कागजात मिले हैं, जिनसे यह संकेत मिलता है कि कर्ज पाने के लिए आंकड़ों में हेरफेर किया गया था.

सरकारी कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

सीबीआई अब इस पूरे मामले में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. इसमें अज्ञात सरकारी कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि लोन की रकम का इस्तेमाल आखिर कहां और किस तरह किया. एजेंसी का कहना है कि यह मामला एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है. जांच अभी जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.  

लेखक के बारे में




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *