क्या झालमुड़ी यहां भी पहुंच गई; नीदरलैंड में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल-असम की जीत का यूं किया जिक्र

क्या झालमुड़ी यहां भी पहुंच गई; नीदरलैंड में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल-असम की जीत का यूं किया जिक्र क्या झालमुड़ी यहां भी पहुंच गई; नीदरलैंड में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल-असम की जीत का यूं किया जिक्र

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय पांच देशों की यात्रा पर हैं. इसी कड़ी में आज पीएम मोदी नीदरलैंड के हेग पहुंचे जहां उन्होंने वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. मोदी ने वहां मौजूद भारतीयों के उत्साह को देख खूब खुश हुए. उन्होंने कहा कि मुझे लग रहा जैसे मैं भारत में हूं. मोदी ने हेग सिटी में अपने संबोधन को सुनने आए भारतीयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हेग सिटी को सिटी ऑफ पीस के नाम से जाना जाता है. 

मैं भूल गया कि नीदरलैंड में हूं…

हेग सिटी में खुद के स्वागत से प्रसन्न होकर पीएम मोदी ने कहा कि इतना प्यार और उत्साह…सच कहूं तो कुछ देर के लिए मैं भूल ही गया था कि मैं नीदरलैंड में हूं. ऐसे लग रहा है कि जैसे भारत में ही कहीं कोई फेस्टिवल चल रहा है. पीएम ने आगे कहा कि आप नीदरलैंड के समाज और यहां की इकोनॉमी में जो योगदान कर रहे हैं उस पर हर भारतवासी को गर्व है. मैं आज इस अवसर पर नीदरलैंड की जनता और सरकार का आभार व्यक्त करता हूं. मैं यहां की जनता को 140 करोड़ भारतवासियों की तरफ से अपनी शुभकामनाएं देता हूं.

पीढ़ियां बदल गई, देश बदल गए मगर…

पीएम मोदी ने कहा कि मानवता का इतिहास साक्षी है कि समय के साथ अनेक संस्कृतियां मिट गईं, लेकिन भारत की विविध संस्कृति, आज भी अपने लोगों के दिलों में धड़कता है. पीढ़ियां बदल गई, देश बदल गए, परिवेश बदल गए लेकिन परिवार के संस्कार नहीं बदले हैं, अपनापन नहीं बदला क्योंकि आपने अपने पुरखों की भाषा को छोड़ा नहीं.

असम-बंगाल की जीत का भी जिक्र

पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए हाल ही में पश्चिम बंगाल और असम की विधानसभा चुनाव में मिली जीत का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि लगता है झालमुड़ी यहां भी पहुंच गई? इतना कहते ही वहां मौजूद लोग और उत्साह के साथ शोर मचाने लगे. मोदी ने कहा कि इस बार के चुनाव में महिला वोटर्स ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है. 

आज 16 मई है,12 साल पहले कुछ खास हुआ था- पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेग सिटी में भारतीय समुदायों को संबोधित करते हुए कहा कि आज 16 मई है, और ये दिन एक और वजह से बहुत विशेष है.आज से 12 वर्ष पहले 16 मई 2014 को कुछ खास हुआ था. 2014 में आज के ही दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे.दशकों बाद भारत में स्थिर और पूर्ण बहुमत वाली सरकार का बनना पक्का हुआ था.पीएम ने कहा कि एक वो दिन था और एक आज का दिन है.पीएम ने कहा कि 13 वर्ष मुख्यमंत्री के रूप में,12 वर्ष प्रधानमंत्री का सेवाकाल. लोकतंत्राकि विश्व में 25 वर्षों तक करोड़ों-करोड़ वोटर्स का लगातार समर्थन ये मेरे लिए बहुत ही बड़े सौभाग्य की बात है. मेरे लिए ये सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है.ये आपका आशीर्वाद मेरी बहुत बड़ी पूंजी है. 

मोदी ने कहा कि कोटि-कोटि भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है और न थकने देता है. मैं बहुत छोटी आयु में ही देशभक्ति के रंग में रंग गया.आप ही मेरे परिवार बन गए.अहम् से वयम् का रास्ता चुन लिया फिर आपका सुख ही मेरा सुख बन गया और आपका कल्याण ही मेरा कर्तव्य बन गया. 

हमें बेस्ट चाहिए, हमें फास्टेस्ट चाहिए- पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज हमारा भारत बहुत बड़ा सपना देख रहा है.आज देश कह रहा है- हमें सिर्फ ट्रांसफॉर्मेशन नहीं चाहिए, हमें बेस्ट चाहिए, हमें फास्टेस्ट चाहिए इसलिए जब भारत में Aspirations Unlimited हैं, तो मेहनत की भी कोई सीमा नहीं है.आज भारत का युवा आसमान छूना चाहता है. आज का भारत एक अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है.आपने हाल में देखा होगा कि दुनिया की सबसे बड़ी और सफल AI समिट भारत ने आयोजित की.उससे पहले जी-20 की सफल समिट भी भारत ने आयोजित की थी. 

‘धरती से चंद्रमा की दूरी जितनी है, उससे भी 11 गुना अधिक ऑप्टिकल फाइबर बिछाया’

पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में भारत ने धरती से चंद्रमा की दूरी जितनी है, उससे भी 11 गुना अधिक ऑप्टिकल फाइबर बिछाया है. एक दशक पहले हम मोबाइल फोन इंपोर्ट करते थे, आज भारत दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्यूफेक्चरर है.इसके अलावा आज के भारत की एक और पहचान है.आज का भारत इनोवेशन पॉवर है. आज हमारे डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की चर्चा पूरी दुनिया में होती है.ये भारतीयों के इनोवेशन का बहुत बड़ा प्रमाण है.

यह भी पढ़ें- तेल संकट का टेंशन दूर! नीदरलैंड से ग्रीन एनर्जी पर बड़ा करार होगा, PM मोदी के दौरे में सेमीकंडक्टर पर भी बनी बात






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *