खुद भी रहें फिट और दूसरों को भी करें मोटिवेट, दोस्तों और करीबियों को भेजें ये कूल मैसेजेस | International Yoga Day 2026 Wishes Image Quotes Whatsapp status And Shayari

Latest and Breaking News on NDTV खुद भी रहें फिट और दूसरों को भी करें मोटिवेट, दोस्तों और करीबियों को भेजें ये कूल मैसेजेस | International Yoga Day 2026 Wishes Image Quotes Whatsapp status And Shayari


​आज 21 जून को दुनिया भर में ‘इंटरनेशनल योग डे’ (International Yoga Day) सेलिब्रेट किया जा रहा है. दरअसल भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां हर कोई काम के प्रेशर, स्ट्रेस और थकान से परेशान है, वहां योग एक ऐसी दवा है जो बिना किसी खर्चे के आपकी बॉडी और माइंड दोनों को एकदम फिट रख सकती है. योग सिर्फ कोई कसरत या एक्सरसाइज नहीं है, बल्कि यह जिंदगी को सही तरीके से जीने का एक रास्ता है.

इस खास दिन पर सुबह-सुबह उठकर योग करने के बाद, हर कोई अपने व्हाट्सएप (WhatsApp), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर योग डे का स्टेटस लगाना चाहता है. अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार वालों को योग के फायदे याद दिलाना चाहते हैं और उन्हें हेल्थ के प्रति मोटिवेट करना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं.

​योग दिवस की थीम का क्या है महत्व?

​हर साल इंटरनेशनल योग डे को एक खास थीम के साथ मनाया जाता है. इस साल की थीम है (स्वस्थ आयु के लिए योग) यह थीम हमें याद दिलाती है कि योग सिर्फ बंद कमरों या योग मैट (Yoga Mat) तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर हमारे पूरे समाज और दुनिया पर पड़ता है. आज के दिन देश-विदेश में बड़े-बड़े इवेंट्स होते हैं, जहां लाखों लोग एक साथ मिलकर योग करते हैं. 

योग करना आपकी सेहत के लिए क्यों है जरूरी. Photo Credit: Canva

​अपनों को भेजें ये खास विशेज और कोट्स (Yoga Day Wishes & Quotes)

1.) ​योग सिर्फ कसरत नहीं, 
बल्कि खुद को गहराई से जानने का एक जरिया है. 
हैप्पी इंटरनेशनल योग डे!

2.) ​जो करते हैं रोज योग, 
उन्हें नहीं छूते कोई रोग, 
सेहतमंद रहिए, खुश रहिए. 
हैप्पी इंटरनेशनल योग डे!

3.) ​सुबह हो या शाम, 
योग को बनाएं अपना काम, 
शरीर रहेगा फिट और आप रहेंगे एकदम फिट. 
हैप्पी इंटरनेशनल योग डे!

4.) सुकून की तलाश में कहां भटकते हो जनाब,
योग की शरण में मिलता है हर सवाल का जवाब.
हैप्पी इंटरनेशनल योग डे!

5.) ​टेंशन को कहें हमेशा के लिए बाय-बाय और योग को कहें हाय! 
हैप्पी इंटरनेशनल योग डे!

6.) जिंदगी को अगर बनाना है बेमिसाल,
तो योग को अपनी आदत बनाओ हर हाल.
हैप्पी इंटरनेशनल योग डे!

7.) सांसों पर नियंत्रण, और विचारों में हो शुद्धता,
योग से ही आती है, जीवन में पूर्ण बुद्धिमत्ता.
हैप्पी इंटरनेशनल योग डे!

8.) तन को शक्ति, मन को शांति,
योग में छिपी है जीवन की असली क्रांति.
हैप्पी इंटरनेशनल योग डे!

​​शुरुआती लोगों के लिए आसान योग टिप्स- (Yoga Tips for Beginners)

  1. ​अगर आप पहली बार योग शुरू कर रहे हैं, तो आपको बहुत मुश्किल आसन करने की जरूरत नहीं है. आप बिल्कुल आसान चीजों से शुरुआत कर सकते हैं.
  2. सुबह उठकर सिर्फ 5 से 10 मिनट शांत बैठकर लंबी और गहरी सांसें लें और छोड़ें. इससे आपका दिमाग शांत होगा और फोकस बढ़ेगा.
  3. ​योग करते समय अपनी बॉडी के साथ जबरदस्ती न करें. शरीर जितना आसानी से स्ट्रेच हो सके, उतना ही करें.
  4. वैसे तो योग सुबह खाली पेट करना सबसे बेस्ट माना जाता है, लेकिन अगर सुबह टाइम न मिले, तो शाम को भी खाना खाने के 3-4 घंटे बाद इसे किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- पहली बार करने जा रहे हैं योगा तो किन बातों का रखें ख्याल, वरना फायदे की जगह पहुंच सकता है नुकसान

लेखक के बारे में

img

आराधना सिंह

सीनियर सब एडिटर

दिल से फूडी हूं! इटेलियन, चाइनीज और इंडियन फूड्स खाना ही नहीं उनके बारे में जानना और बात करना भी पसंद है. नए स्वाद और फूड की तलाश का जुनून हर समय रहता…
और पढ़ें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *