Smartphone Fast Charging Tips: कई बार हम परेशान हो जाते हैं कि, फास्ट चार्जर होने के बावजूद फोन सुस्त क्यों पड़ा है. हकीकत तो ये है कि कंपनियां आजकल फोन में ‘एडाप्टिव चार्जिंग’ जैसा फीचर देती हैं. यह फीचर आपकी बैटरी की सेहत के लिए है, लेकिन कई बार ये आपके सब्र का इम्तिहान लेने लगता है. फोन का सॉफ्टवेयर समझ जाता है कि आप कब सोकर उठते हैं और उसी हिसाब से चार्जिंग को धीमा कर देता है.
Photo Credit: pexels
कैसे चेक करें ये सेटिंग? (How to check this setting?)
अगर आपका फोन रेंग-रेंग कर चार्ज हो रहा है, तो फौरन सेटिंग्स में जाकर चेक करें. बस Settings में जाएं, फिर Battery या Battery Health पर क्लिक करें. वहां आपको Adaptive Charging या Charging Optimisation का बटन दिखेगा. अगर ये ऑन है, तो समझ लीजिए कि आपका फोन अपनी मर्जी चला रहा है. इसे ऑफ करते ही, फोन वापस फुल रफ्तार में आ सकता है.
ये भी पढ़ें:-गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत? करें ये काम..बिना AC के भी ‘शिमला’ जैसा कूल रहेगा आपका घर

Photo Credit: pexels
क्या इसे बंद करना सही है? (Phone charging slow)
देखिए, इस सेटिंग को बनाने के पीछे कंपनी का मकसद आपकी बैटरी की उम्र को बढ़ाना है. अगर बैटरी हर वक्त फुल चार्ज रहेगी, तो उसकी लाइफ जल्दी खत्म हो सकती है. पर हां, अगर आपको जल्दी में निकलना है और फोन चार्ज नहीं हो रहा, तो इसे बंद करने में कोई हर्ज नहीं है. बस एक बात का ध्यान रखें, फोन को रोज-रोज ऐसे चार्ज करना बैटरी पर थोड़ा दबाव जरूर डाल सकता है…तो अगली बार फोन धीमा चार्ज हो, तो नया चार्जर खरीदने से पहले ये सेटिंग्स जरूर देख लें. मुमकिन है कि आपका फोन खराब नहीं, बल्कि बहुत स्मार्ट बनने की कोशिश कर रहा है.
ये भी पढ़ें:-बंद होने वाला है पुराना Aadhaar App, फोन से तुरंत हटाए…वरना अटक जाएंगे सारे काम


