UP School Summer Vacation: यूपी में गर्मियों की छुट्टियां शुरू, इस बार क‍ितनों दिनों का समर वेकेशन?

UP School Summer Vacation: यूपी में गर्मियों की छुट्टियां शुरू, इस बार क‍ितनों दिनों का समर वेकेशन? UP School Summer Vacation: यूपी में गर्मियों की छुट्टियां शुरू, इस बार क‍ितनों दिनों का समर वेकेशन?

UP School Summer Vacation: उत्तर प्रदेश में सूरज के तीखे तेवरों और आसमान से बरसती आग ने आम जनजीवन बेहाल कर दिया है. इसी भीषण गर्मी और ‘लू’ के प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर एक बड़ा फैसला लिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी की गई गंभीर चेतावनी के बाद, सूबे के सभी स्कूलों में कल यानी 20 मई 2026 से आधिकारिक रूप से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गई हैं.

शिक्षा विभाग के इस अहम आदेश के तहत राज्य के सभी परिषदीय, सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे. राहत की बात यह है कि यह नियम कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी बोर्ड्स के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा, जिससे लाखों छात्र-छात्राओं को तपती धूप से बड़ी राहत मिलेगी.

सिर्फ 27 दिनों का होगा समर वेकेशन, बदले नियम

उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार, इस साल सूबे के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में 20 मई से 15 जून 2026 तक ही स्कूल बंद रहेंगे. इस लिहाज से इस बार छात्रों को कुल 27 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी.

ध्यान देने वाली बात: पहले उत्तर प्रदेश के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां पूरे 42 दिनों की हुआ करती थीं. लेकिन इस बार शिक्षा विभाग ने नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए समर वेकेशन की अवधि को पहले के मुकाबले काफी कम कर दिया है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए यह कदम उठाना बेहद जरूरी हो गया था. आधिकारिक आदेश के मुताबिक, 15 जून तक छुट्टियां खत्म होने के बाद 16 जून 2026 से सभी स्कूल दोबारा खोल दिए जाएंगे और बच्चे पहले की तरह ही नियमित रूप से अपनी कक्षाओं में लौटेंगे. अभिभावकों और स्कूल प्रबंधनों को इस नए शेड्यूल के हिसाब से तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें- रत्ना सिंह का आखिरी VIDEO: पल्लवी जोशी ने मुझे पागल कर दिया…, क्‍या शरद सिंह के काले कारनामों ने ली जान?




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *