Blue Collar Jobs USA: क्या आपने कभी सोचा है कि जिस काम को हम अक्सर छोटा समझ लेते हैं, विदेश में वही काम आपको लग्जरी लाइफ दे सकता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर ने अमेरिका में मजदूरी करने वालों की लाइफस्टाइल का सच दिखाया है. वीडियो में दावा किया गया है कि, घास काटने वाला व्यक्ति भी ऑडी में घूमता है.
क्या सच में घास काटने से मिलते हैं लाखों? (Reality of Blue Collar Jobs in USA)
कंटेंट क्रिएटर ईश्वर यादव का यह वीडियो बताता है कि अमेरिका में किसी भी काम को छोटा नहीं माना जाता. उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति से मुलाकात की, जो लॉन मेंटेनेंस का काम करता है और शानदार ऑडी गाड़ी चलाता है. ईश्वर का दावा है कि, वहां ऐसे ब्लू-कॉलर काम करने वाले लोग अपनी मेहनत से महीने के 10 से 15 लाख रुपये तक कमा लेते हैं.
मेहनत की कद्र या सिर्फ एक चमकता पहलू? (earning in America)
वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स दो गुटों में बंट गए हैं. जहां कुछ लोग इसे सुनकर अमेरिका जाने के सपने देख रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने इसे आधा सच बताया है. क्रिटिक्स का कहना है कि वहां रहने का खर्च, वीजा की मुश्किल और टैक्स को नजरअंदाज कर दिया गया है. यह वीडियो सिर्फ एक चमकता हुआ पहलू दिखाता है, जबकि अमेरिका में सर्वाइव करना उतना भी आसान नहीं है, जितना स्क्रीन पर दिखता है.
ये भी पढ़ें:-क्या चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर कट जाएगा चालान? वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
लेखक के बारे में
शालिनी सेंगर
सीनियर सब एडिटर
और पढ़ें


