जब भड़के गैंडे ने सींग से उठा दी पर्यटकों की भरी जीप, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO

जब भड़के गैंडे ने सींग से उठा दी पर्यटकों की भरी जीप, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO जब भड़के गैंडे ने सींग से उठा दी पर्यटकों की भरी जीप, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO

Rhino Attacks Safari Jeep Viral Video: वाइल्डलाइफ का दीदार करने का शौक कभी कभी कितना भारी पड़ सकता है, इसका एक जीता जागता सबूत असम से सामने आया है. मानस नेशनल पार्क में कुछ सैलानी आराम से सफारी जीप में बैठकर कैमरे से तस्वीरें ले रहे थे. इसी बीच गाड़ी एक विशालकाय गैंडे के कुछ ज्यादा ही करीब पहुंच गई. खुद को खतरे में देख इस खूंखार जानवर का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने सीधे जीप पर धावा बोल दिया.

ये भी पढ़ें:-35 की उम्र में कॉर्पोरेट की दुनिया को कहा ‘टा-टा बाय-बाय’, 11 साल की नौकरी को कहा खुदा हाफिज, वजह दिल जीत लेगी!

सींग के एक झटके से पलटने वाली थी गाड़ी (Assam Manas National Park Rhino Incident)

इंटरनेट पर तहलका मचा रहे इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि, गैंडा अपनी पूरी ताकत लगाकर जीप के साइड हिस्से में सींग मारने लगता है. उसका गुस्सा इस कदर था कि, वह पूरी गाड़ी को पलटने पर आमादा था. गाड़ी किसी तिनके की तरह हिल रही थी और अंदर बैठे लोग खौफ के मारे चिल्ला रहे थे.

गनीमत रही कि ड्राइवर ने अपना आपा नहीं खोया और सूझबूझ दिखाते हुए तेजी से गाड़ी को रिवर्स गियर में पीछे भगाया. वहीं आस-पास के लोगों ने भी शोर मचाकर गैंडे का ध्यान भटकाया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

ये भी पढ़ें:-24 लाख से शुरू होकर 90 लाख तक…IIT दिल्ली के स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट पैकेज सुन चकरा जाएगा सिर

एक्सपर्ट्स के मुताबिक गैंडे आमतौर पर शांत मिजाज के होते हैं, लेकिन इंसानी दखल और खुद को असुरक्षित महसूस करने पर वे हमलावर हो जाते हैं. वन विभाग अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गया है कि आखिर गाड़ी जानवर के इतने करीब कैसे गई.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *