जहानाबाद में बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

जहानाबाद में बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत जहानाबाद में बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Jehanabad News:  जहानाबाद में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. घटना टेहटा थाना क्षेत्र के रुगदेबीघा गांव के समीप की है. जहां एक अनियंत्रित बाइक सवार ने बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी.  इस दर्दनाक घटना में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है.

बिजली के पोल से जा टकराई बाइक

मिली जानकारी के अनुसार, एक ही बाइक पर सवार होकर तीन युवक कहीं जा रहे थे. रुगदेबीघा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे  बिजली के पोल से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, तीन में से दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

दो की मौत 1 घायल

 वही एक गंभीर रुप से घायल युवक को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया लाया गया जहां डॉक्टर  एक घायल युवक की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है.उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.

 बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर लगा रही है पता

 वही दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल मृतकों और घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है. टेहटा पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उनके पते और परिजनों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.  पुलिस ने फिलहाल दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है.  साथ ही दोनों की शिनाख्त के प्रयासों में तेजी ला रही है.

यह भी पढ़ें: Bihar Weather Update: बिहार में ‘काल बैसाखी’ का तांडव, पटना से बांका तक मची भारी तबाही, अगले 96 घंटों के लिए हाई अलर्ट जारी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *