टीवी के इस मशहूर एक्टर के पास नहीं होते थे पेटभर खाने के पैसे, 50 रुपये में लगाता था अल्टिमेट जुगाड़, लाइव शो में बताई अपनी ट्रिक

टीवी के इस मशहूर एक्टर के पास नहीं होते थे पेटभर खाने के पैसे, 50 रुपये में लगाता था अल्टिमेट जुगाड़, लाइव शो में बताई अपनी ट्रिक टीवी के इस मशहूर एक्टर के पास नहीं होते थे पेटभर खाने के पैसे, 50 रुपये में लगाता था अल्टिमेट जुगाड़, लाइव शो में बताई अपनी ट्रिक

नई दिल्ली:

अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने अपने शो ‘तुम हो ना’ के एक हालिया एपिसोड में यादों को ताजा किया. राजीव ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि मुश्किल समय भी बाद में सबसे खूबसूरत यादों में बदल जाता है. उन्होंने एक प्रतियोगी से बात करते हुए अपने शुरुआती दिनों को याद किया, जब वे बहुत मेहनत और अनुशासन के साथ जीवन जीते थे. उन्होंने बताया कि वे ऐसे रेस्टोरेंट में जाते थे जहां मुफ्त में अनलिमिटेड सलाद मिलता था. राजीव ने बताया कि अगर वे 50 रुपए का खाना भी खाते थे तो वे अक्सर 150 रुपए का सलाद खा लेते थे. उन दिनों को याद करते हुए राजीव ने कहा, “मुझे वो समय याद है जब हम संघर्ष करते हैं तो वो पल होते हैं. लेकिन अगर पीछे मुड़कर देखें तो सबसे खूबसूरत पल हमारे संघर्ष के दिन ही होते हैं.”

सफलता और असली अनुभवों के फर्क को बताते हुए उन्होंने आगे कहा, “आप मुझे बड़ी गाड़ी में घुमाओ लेकिन मुझे मजा नहीं आएगा, मेरे पास कोई कहानी नहीं है. सबके पास गाड़ियां हैं, सबके पास पैसा है, सबके पास घर है… लेकिन बहुत कम लोग होंगे जिन्होंने आपकी तरह संघर्ष किया है.”

बात आगे बढ़ाते हुए राजीव ने कहा, “हम सभी अपने संघर्ष के दिनों में सबसे ज्यादा खुश रहते हैं, यह बात बाद में समझ में आती है, इसका एहसास बाद में होता है.”

“तुम हो ना”, जिसे राजीव खंडेलवाल होस्ट करते हैं, सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होता है. इससे पहले रियलिटी शो तुम हो ना में राजीव खंडेलवाल ने कंटेस्टेंट पूनम और उनके पति के साथ दिल को छू लेने वाली बातें शेयर कीं. राजीव ने इस दौरान यह बात सामने रखी कि घर और रिश्तों की जिम्मेदारियां सिर्फ महिला या पुरुष की नहीं होतीं, बल्कि दोनों को मिलकर निभानी चाहिए. उन्होंने शादी में पुराने तय ढर्रे से हटकर बराबरी की सोच अपनाने पर जोर दिया.

राजीव ने अपनी निजी जिंदगी का उदाहरण देते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी का हर दिन खास ख्याल रखते हैं. उन्होंने कहा, “मैं हर रोज अपनी पत्नी के लिए चाय बनाता हूं. रोज सुबह उन्हें गर्म पानी भी देता हूं.” उन्होंने यह भी कहा कि वह इस बारे में आगे और बात करेंगे, लेकिन इतना जरूर समझना चाहिए कि घर में देखभाल और जिम्मेदारी दोनों की होती है.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *