नई दिल्ली:
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने दावा किया है कि इजरायल में उनकी 99% लोकप्रियता है और वे चाहें तो वहां प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव भी लड़ सकते हैं.
ट्रंप का दावा: ‘इजरायल में 99% रेटिंग’
डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘इस वक्त मेरी इजरायल में 99% लोकप्रियता है. मैं वहां प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव भी लड़ सकता हूं.’ उन्होंने कहा कि हाल ही में आए एक पोल में उन्हें यह समर्थन मिला है और इसी आधार पर उन्होंने यह दावा किया.
नेतन्याहू पर भरोसा जताया
#WATCH | On Israeli PM Benjamin Netanyahu, US President Donald Trump says, “He’ll do whatever I want him to do. He’s a very good man. He’ll do whatever I want him to do…he’s not treated right in Israel, in my opinion. I’m right now at 99% in Israel. I could run for prime… pic.twitter.com/YPnIPe1r6b
— ANI (@ANI) May 20, 2026
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर भी ट्रंप ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘वह बहुत अच्छे इंसान हैं और वही करेंगे जो मैं चाहूंगा.’ ट्रंप ने नेतन्याहू को युद्धकाल का नेता बताते हुए उनकी तारीफ की और यह भी कहा कि उन्हें इजरायल में सही तरीके से ट्रीट नहीं किया जा रहा.
यह भी पढ़ें- ईरान में जिस कट्टरपंथी नेता को कुर्सी पर बैठाना चाहते थे ट्रंप, इजरायल ने उसी पर बम गिरा दिया
ईरान पर क्या बोले ट्रंप
ईरान के साथ बढ़ते तनाव पर ट्रंप ने कहा कि वह किसी समझौते को लेकर जल्दबाजी में नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘हम इसे एक मौका देंगे, लेकिन मैं कोई जल्दी में नहीं हूं. मेरी कोशिश है कि कम से कम लोगों की जान जाए.’ हाल ही में ट्रंप ने ईरान को चेतावनी भी दी थी कि अगर हालात नहीं सुधरे तो एक और बड़ा हमला हो सकता है.
इजरायल‑ईरान तनाव के बीच बयान
ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब पश्चिम एशिया में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं और ईरान‑इजरायल के बीच टकराव की आशंका लगातार बनी हुई है. ऐसे में उनके बयान को कूटनीतिक संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें- ईरान जंग में अमेरिका के 42 विमान तबाह! संसद में कबूलनामा और दुनिया जान गई चोट कितनी गहरी लगी
ईरान में इनाम की चर्चा
इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान में ट्रंप और नेतन्याहू के खिलाफ बड़ा कदम उठाने की तैयारी हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी संसद की एक समिति ऐसा बिल तैयार कर रही है, जिसमें अमेरिका और इजरायल के नेताओं की हत्या करने वाले को करीब 58 मिलियन डॉलर (लगभग 50 मिलियन यूरो) का इनाम देने का प्रस्ताव है. बताया जा रहा है कि यह प्रस्ताव 28 फरवरी को तेहरान पर हुए हमले के बाद तैयार किया गया, जिसमें ईरान के शीर्ष नेतृत्व को बड़ा नुकसान हुआ था.
सियासी और भू-राजनीतिक असर
ट्रंप के बयान, ईरान की धमकियों और इजरायल के साथ उनके संबंधों को देखते हुए साफ है कि पश्चिम एशिया का तनाव अब और बढ़ सकता है. ऐसे में आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बड़ा उतार‑चढ़ाव देखने को मिल सकता है.


