ना चाकू, ना हाथ गंदे—इस ट्रिक से आसानी से छिल जाएगा आम | Viral Mango Peeling Hack | Viral Mango Peeling Hack Using Glass | Easy Mango Trick

Latest and Breaking News on NDTV ना चाकू, ना हाथ गंदे—इस ट्रिक से आसानी से छिल जाएगा आम | Viral Mango Peeling Hack | Viral Mango Peeling Hack Using Glass | Easy Mango Trick


Viral Mango Peeling Hack: गर्मी में आम खाना सबको पसंद है, लेकिन उसे छीलने की झंझट कई बार मज़ा खराब कर देती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों आम छीलने की एक ट्रिक वायरल हो रही है, जिसमें न चाकू लगता है और न ही ज्यादा गंदगी होती है. बस एक साधारण गिलास से आम को ऐसे छीलने का तरीका बताया जा रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं.

आम का सीजन आते ही एक “mango peeling hack” सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस ट्रिक में सिर्फ एक गिलास की मदद से आम का गूदा बिना टूटे छिलके से अलग किया जा सकता है. तरीका आसान है- जिसमें न समय लगता है, न गूदा वेस्ट होता है. 

बहुत से लोग इसे सलीके से काट कर और प्लेट में सर्व कर खाना पसंद करते हैं. ताकि आम का स्वाद भी मिले और देखने में भी ये अच्छा लगे. हालांकि आम को काट कर सर्व करना इतना आसान भी नहीं है.

Also Read: आम को पानी में भिगोकर क्यों खाना चाहिए? डॉक्टर से जानिए!

आम के गूदे को छिलके से अलग करने में मेहनत तो लगती ही है, इससे गूदे का कुछ भाग वेस्ट भी हो जाता है. लेकिन आज हम आपको आम काटने का जो तरीका बताने जा रहे हैं, उसमें समय और मेहनत भी कम लगेंगे और वेस्टेज भी नहीं होगी. ये तरीका सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Also Read: डायबिटीज में आम खाना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने बताया सही समय, मात्रा और खाने का तरीका

आम छीलने का ये वायरल हैक सोशल मीडिया पर चलन में है. जानिए कैसे एक गिलास की मदद से बिना वेस्टेज आम का गूदा निकाल सकते हैं- 

क्या है आम छीलने का वायरल तरीका?

आम को काटने से पहले इसे अच्छी तरह धो लें. अब चाकू का इस्तेमाल कर इसे दो बड़े फांक यानी स्लाइस में काट लें. गुठली वाले हिस्से को अलग रख दें. आम छीलने का ये वायरल हैक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. जानिए कैसे गिलास की मदद से बिना वेस्टेज आम का गूदा निकालें-

गिलास से आम छीलने का आसान स्टेप‑बाय‑स्टेप तरीका

  1. अब एक कांच या स्टील गिलास लें.
  2. आम के फांक को हाथ में पकड़ें और गिलास के किनारे को आम के गूदे और छिलके की परत के बीच में रखें.
  3. गिलास को अब नीचे की ओर पुश करें यानी दबाएं और अब नीचे की ओर स्लाइड करें.
  4. बस आपका काम हो गया.
  5. अब आप पाएंगे कि पूरा का पूरा गूदा एक बार में बिना टूटे छिलके से अलग हो गया है और गिलास में आकर गिर गया है.

इस मैंगो पीलिंग हैक के फायदे

  • अब दूसरे आमों के साथ भी इसे रिपीट करें.
  • आम को प्लेट में डालकर सर्व करने के लिए इसे अपने मनचाहे आकार में काट लें और सर्व करें.
  • इस तरह से आप आम का भरपूर मजा ले सकते हैं और आपको मेहनत भी नहीं करती होगी. 

Also Read: 3 लाख रुपये में, 1 किलो बिकता है ये खास आम, जानें भारत में मिलने वाली आम की प्रीमियम किस्मों के बारे में

आम का सीजन छोटा होता है, लेकिन ऐसी ट्रिक्स इसे और मजेदार बना देती हैं.






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *